BTST/STBT Calls for Monday : इस हफ्ते बाजार गुलजार रहा है। तेजी का पंच लगाते हुए बाजार लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 557 प्वाइंट चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी 160 प्वाइंट चढ़कर 23,350 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 531 प्वाइंट चढ़कर 50,594 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी नजर आई। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-