IMD Rain Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणालियों के मजबूत होने और डिप्रेशन की स्थिति बनने की वजह से देश भर में 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच मौसम का मिजाज काफी बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में चेतावनी जारी की है कि अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत, पूर्वी भारत, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के 15 से भी अधिक राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में तेज आंधी, थंडरस्कवॉल और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।
