Daily Voice : बड़ोदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड के संजय चावला ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कहा है कि उनको इस समय निवेश के नजरिए से ऑटोमोटिव और ऑटोमोटिव एंसिलरी सेक्टर के शेयर काफी अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि देश में सरकारी और निजी सेक्टर की तरफ से विस्तार योजनाओं पर किए जाने वाले खर्च से इंडस्ट्रियल सेक्टर को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में आगे हमें इंडस्ट्रियल शेयरों में और तेजी आने की उम्मीद है।
संजय चावला का कहना है कि हाल के दिनों में आईटी सेक्टर में भी कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिले हैं। उनका मानना है कि आईटी सेक्टर की डिमांड में सुधार देखने को मिल रहा है। साथ अब इस सेक्टर के शेयर भी भारी करेक्शन के बाद अच्छे भाव पर मिल रहे हैं।
फंड मैनेजमेंट और इक्विटी एनलिसिस का 33 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले संजय चावला को हाउसिंग फाइनेंश कंपनियां भी अच्छी लग रही हैं। उनका कहना है कि ऐसी हाउसिंग फाइनेंश कंपनियां जो नियर टर्म में अपनी वित्तीय स्थिति को कमजोर किए बिना अपने मुनाफे को बढ़ाने में कामयाब रहेंगी उनमें जोरदार तेजी देखने को मिलेगी।
डायग्नोस्टिक कंपनियों को बड़ी लागत से परेशानी
डायग्नोस्टिक कंपनियों के शेयरों पर बात करते हुए संजय चावला ने कहा कि लिस्टेड डायग्नोस्टिक्स कंपनियों की हिस्सेदारी छोटी है। बड़ी डायग्नोस्टिक कंपनियों के पास अच्छी तकनीक। इन कंपिनयों के लिए बड़ी लगात चुनौती बनी हुई है। इसलिए इनके अखिल भारतीय विस्तार में मुश्किल हो रही है। ऐसे में अधिकांश ब्रांडेड डायग्नोस्टिक कंपनियों ने ग्रोथ के लिए क्लस्टर मॉलल अपनाया है। इस मॉडल के जरिए मुनाफा में निगेटिव असर के बिना ग्रोथ हासिल की जा सकती है।
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में आएगी तेजी
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों पर अपनी राय देते हुए संजय चावला ने कहा कि हमें हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के कारोबार में लगातार अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। रियल एस्टेट में जोरदार मांग को देखते हुए इस बात की पूरी उम्मीद है कि हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में आगे जोरदार ग्रोथ देखने को मिलेगी। चूंकि हाउसिंग लोन लंबी अवधि के लिए होते हैं और ज्यादातर देनदारियां मध्यम अवधि की होती हैं। ऐसे में ऐसी हाउसिंग फाइनेंश कंपनियां जो नियर टर्म में अपनी वित्तीय स्थिति को कमजोर किए बिना अपने मुनाफे को बढ़ाने में कामयाब रहेंगी उनमें जोरदार तेजी देखने को मिलेगी।
बिल्डिंग मटेरियल थीम भी लग रही अच्छी
क्या आप हाउसिंग और बिल्डिंग मटेरियल थीम को लेकर बुलिश हैं? इस सवाल पर संजय चावला ने कहा कि आमतौर पर रियल एस्टेट सेक्टर में हाउसिंग और निर्माण सामग्री वाली कंपनियां कुछ देर से तेजी पकड़ती है। कोविड के बाद हमें रियल एस्टेट सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। उम्मीद की अब हाउसिंग और निर्माण सामग्री वाली कंपनियां भी तेजी पकड़ेंगी।
ध्यान रखने की बात है कि हाउसिंग और बिल्डिंग मटेरियल सेगमेंट की लगभग सभी कंपनियां मिड और स्मॉल कैप सेक्टर से हैं। इस सेक्टर में बॉटम्स-अप रणनीति की सिफारिश होगी। इस सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिए के बावजूद संजय की सलाह है की इस सेक्टर की कंपनियों को चुनते समय उनके कारोबार और वैल्यूएशन की जांच करें। वर्तमान में इस सेक्टर के शेयर थोड़े महंगे दिख रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।