Daily Voice : रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी ने मिडकैप सेक्टर में वोलैटिलिटी को बढ़ा दिया है। मिडकैप के वैल्यूएशन को लेकर देखने को मिल रही घबराहट के बीच इस समय लार्जकैप ज्यादा आकर्षक लग रहे हैं। ये बातें जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड के सीआईओ-इक्विटी सतीश रामनाथन ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। यूएस फेडरल रिजर्व के अगले संभावित कदम के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सभी संकेत यही बता रहे हैं कि अमेरिका में महंगाई में नरमी आ रही है। अगर यूएस फेड दरों में बढ़त करता है तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था दिक्कत में पड़ सकती है।
