Get App

Daily Voice: इन्फ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक्स में होगी कमाई, IT में अब और गिरावट की उम्मीद नहीं

हर्षद पाटिल ने कहा कि ग्लोबल मंदी के दबाव के बावजूद भारतीय इकोनॉमी अगले साल दुनिया की सबसे तेजी से ग्रोथ करती बड़ी इकोनॉमी में से एक होगी। इसके चलते भारतीय बाजार में बड़ी मात्रा में विदेशी पैसा आता दिखेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 9:28 PM
Daily Voice: इन्फ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक्स में होगी कमाई, IT में अब और गिरावट की उम्मीद नहीं
आईटी शेयरों की काफी पिटाई हो चुकी है। ऐसे में आगे हमें और गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है

ब्याज दरों में बढ़त की संभावना, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता, महंगाई में आ रही नरमी और इक्विटी मार्केट में भारतीय रिटेल निवेशकों की लगातार जारी भागीदारी को देखते हुए हमारा अनुमान है कि मार्केट में एक बड़ी तेजी देखने को मिलेगी। टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर हर्षद पाटिल ने ये बातें मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कही हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल मंदी के दबाव के बावजूद भारतीय इकोनॉमी अगले साल दुनिया की सबसे तेजी से ग्रोथ करती बड़ी इकोनॉमी में से एक होगी। इसके चलते भारतीय बाजार में बड़ी मात्रा में विदेशी पैसा आता दिखेगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक बेहतर निवेश विकल्प

हर्षद पाटिल की राय है कि घरेलू और ग्लोबल मार्केट की स्थितियों को देखते हुए और 2024 के चुनाव के पहले सरकार की तरफ से कैपेक्स में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए अगले साल के लिए हमें इन्फ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक सबसे बेहतर निवेश विकल्प नजर आ रहे हैं।

सीमेंट सेक्टर में जारी रहेगा कंसोलीडेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें