Daily Voice : लंबी अवधि के लिए करें निवेश, खपत, बैंकिग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर कराएंगे जोरदार कमाई

Daily Voice : दिवाली 2023 के लिए अपने निवेश मंत्र देते हुए त्रिदीब पाठक ने कहा कि इस समय खपत, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में काफी अच्छे शेयर दिख रहे हैं। खपत वाले शेयरों की बात करें तो इस सेक्टर में भी कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी शेयर ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं। बढ़ती प्रति व्यक्ति आय के साथ आगे हमें कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
Daily Voice : निजी बैंकिंग सेक्टर को पसंद करने वाले पाठक कहते हैं कि भारतीय बैंकिंग सेक्टर स्वीट स्पॉट पर दिख रहा है। इनकी क्रेडिट ग्रोथ मजबूत स्थिति में दिख रही है। बैंकों की एसेट क्वालिटी भी अच्छी है। इनके नेट इंटरेस्ट मार्जिन में भी मोटे तौर पर स्थिरता है

Daily Voice : एवेंडस ओलिवो पीएमएस (Avendus Olivo PMS) के त्रिदीब पाठक (Tridib Pathak) का कहना है कि आम चुनाव 2024 निश्चित रूप से राजनीतिक शोर बढ़ाएगा। अगर चुनाव परिणाम से वर्तमान नीतियों को झटका लगता है और विकास की संभावनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका होती है तो ये बाजार के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकता है। दिवाली 2023 पर अपने निवेश मंत्र देते हुए त्रिदीब पाठक ने मनीकंट्रोल से आगे कहा कि बाजार से अच्छा रिटर्न हासिल करने के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए, धैर्य रखना चाहिए और यह मानकर चलना चाहिए कि बाजार स्वभाव से वोलेटाइल होता है। अगर आप लंबे नजरिए से निवेश कर करते हैं तो किसी करेक्शन का इंतजार करना व्यर्थ का काम है।

इक्विटी और कैपिटल मार्केट का 28 सालों का अनुभव रखने वाले त्रिदीब पाठक का कहना है कि इस समय खपत, बैंकिग और फाइनेंशियल सेक्टर में तमाम स्टॉक निवेश के नजरिए से काफी अच्चे दिख रहे हैं।

निजी बैंकिंग सेक्टर को पसंद करने वाले पाठक कहते हैं, "भारतीय बैंकिंग सेक्टर स्वीट स्पॉट पर दिख रहा है। इनकी क्रेडिट ग्रोथ मजबूत स्थिति में दिख रही है। बैंकों की एसेट क्वालिटी भी अच्छी है। इनके नेट इंटरेस्ट मार्जिन में भी मोटे तौर पर स्थिरता है।" उनका मानना है कि आगे प्राइवेट बैंकों में क्वालिटी में और सुधार के साथ तेज ग्रोथ देखने को मिलेगी। इनके मार्केट शेयर में भी अच्छी बढ़त होगी।


इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में इज़राइल-गाजा संघर्ष के कारण पैदा हुआ संकट एक बड़ा जोखिम है। फिलहाल, इस झगड़े में अभी तक कोई भी तेल उत्पादक देश शामिल नहीं है। अगर इस क्षेत्र में युद्ध फैलता है और तेल उत्पादक देश इसमें शामिल होते हैं, तो तेल आपूर्ति में व्यवधान आ सकता है। इसके चलते तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।

हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से नुकसान होगा। लेकिन मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों में मजबूती के कारण इस बार भारत काफी बेहतर स्थिति में है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की पिछली स्थितियों की तुलना में महंगाई और चालू खाता घाटा काफी कम है। भारत अब पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत स्थिति में है।

F&O Manual : एसबीआई सिक्योरिटीज की राय निफ्टी में 19730-19780 का स्तर भी मुमकिन

दिवाली 2023 के लिए अपने निवेश मंत्र देते हुए त्रिदीब पाठक ने कहा कि इस समय खपत, बैंकिंग और फाइनेंशिय सर्विसेज सेक्टर में काफी अच्छे शेयर दिख रहे हैं। खपत वाले शेयरों की बात करें तो इस सेक्टर में भी कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी (गैर-जरूरी खर्च) शेयर ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं। बढ़ती प्रति व्यक्ति आय के साथ आगे हमें कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी में भी त्रिदीब ऑटो, फूड टेक, होम डेकोर और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां पसंद हैं। बैंकिंग सेक्टर में त्रिदीब निजी बैंकों को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा इनकी नजर डिजिटलीकरण, ग्रीन एनर्जी और चीन +1 से फायदे में रहने वाली कंपनियों पर भी है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।