F&O Manual : एसबीआई सिक्योरिटीज की राय निफ्टी में 19730-19780 का स्तर भी मुमकिन

F&O Manual : ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि 19400 और 19450 के स्तर पर पुट और कॉल राइटर्स के बीच भारी मारकाट मची हुई है। एसबीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि निफ्टी 60 अंक के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। जब तक 19350-19370 का 20 ईएमए सपोर्ट कायम रहता है तब तक निफ्टी के 19525-19570 के रजिस्टेंस को तोड़ने की संभावना बनी रहेगी। ये 20222 से 18837 तक की पूरी गिरावट का 50 फीसदी रिट्रेसमेंट है

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
F&O Manual : पीएफसी, आरईसी लिमिटेड और अपोलो टायर्स में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। जबकि टाटा पावर और दीपक नाइट्राइट में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिल रहा है

F&O Manual : भारतीय बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी इंडेक्स आज साइडवेज मोमेंटम के साथ सपाट कारोबार कर रहे हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। पावर फाइनेंस, सीडीएसएल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एमटीएआर टेक्नोलॉजीज एनएसई पर सबसे एक्टिव शेयरों में से हैं। दोपहर 12:30 बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 4 अंक या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 64,979.11 पर और निफ्टी 1.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ 19,445 पर दिख रहा था। लगभग 1518 शेयर बढ़े थे। 1502 शेयर गिरे थे। जबकि, 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

क्या कहते हैं ऑप्शन के आंकड़े

ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि 19400 और 19450 के स्तर पर पुट और कॉल राइटर्स के बीच भारी मारकाट मची हुई है। एसबीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि निफ्टी 60 अंक के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। जब तक 19350-19370 का 20 ईएमए सपोर्ट कायम रहता है तब तक निफ्टी के 19525-19570 के रजिस्टेंस को तोड़ने की संभावना बनी रहेगी। ये 20222 से 18837 तक की पूरी गिरावट का 50 फीसदी रिट्रेसमेंट है। अगर निफ्टी 19600 को पार करके मजबूती दिखाता है तो इसकी ताजा रैली 19730-19780 तक जाती दिख सकती है। वहीं, 19360 के नीचे फिसलने पर निफ्टी में 19260 और फिर उसके बाद 19170 की गिरावट देखने को मिल सकती है।


F&O expiry : आज की एक्सपायरी के लिए निफ्टी में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति, जानिए मोतीलाल ओसवाल की राय

पीएफसी, आरईसी लिमिटेड और अपोलो टायर्स में लॉन्ग बिल्ड-अप

अलग-अलग स्टॉक्स की बात करें तो पीएफसी, आरईसी लिमिटेड और अपोलो टायर्स में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। जबकि टाटा पावर और दीपक नाइट्राइट में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।