F&O expiry : आज की एक्सपायरी के लिए निफ्टी में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति, जानिए मोतीलाल ओसवाल की राय
F&O expiry : साप्ताहिक आधार पर निफ्टी 1.62 फीसदी बढ़कर 19,443 पर पहुंच गया है। इस सप्ताह का निफ्टी VWAP 19420 ज़ोन के आसपास स्थित है। निफ्टी इससे थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है। ये गिरावट में खरीदारी के रुख का संकेत है। वीकली सीरीज को ओपन इंटरेस्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो 19,400 और 19,350 स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट और 19,400-19,450 से 19,500-19,550 स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 12:28 PM
F&O expiry : 19,500 कॉल में भारी बिल्ड-अप को देखते हुए लगता है कि 19,520-19,530 जोन आज के दिन के लिए एक अहम लेवल का काम कर सकता है। आज निफ्टी 19,370-19,540 के दायरे में घूमता दिख सकता है
F&O expiry : आज 9 नवंबर को निफ्टी सपाट खुला। पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी में 19,400 के सपोर्ट जोन से खरीदारी आती दिखी थी। कारोबार के अंत में निफ्टी 36 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसने डेली टाइम फ्रेम पर डोजी का गठन किया। पिछले पांच सत्रों से निफ्टी लगातार हायर लोज बना रहा है।
अहम बिंदु
निफ्टी फ्यूचर्स का ओपन इंटरेस्ट (OI) 0.52 फीसदी घटकर 1.09 करोड़ हो गया है। निफ्टी पुट/कॉल रेशियो (OI) 0.95 से घटकर 0.88 हो गया है। इंडिया VIX में 0.01 फीसदी गिरकर 11.03 पर दिख रहा है। ये वोलैटिलिटी में मामूली कमी का संकेत है। इसकी वजह से इंडेक्स के सपाट बने रहने में योगदान मिल रहा है।
वीकली एक्पायरी वाले दिन कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल
साप्ताहिक आधार पर निफ्टी 1.62 फीसदी बढ़कर 19,443 पर पहुंच गया है। इस सप्ताह का निफ्टी VWAP 19420 ज़ोन के आसपास स्थित है। निफ्टी इससे थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है। ये गिरावट में खरीदारी के रुख का संकेत है। ऑप्शन में सबसे ज्यादा मारकाट 19400 अंक के आसपास देखने को मिल रही है।
वीकली सीरीज को ओपन इंटरेस्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो 19,400 और 19,350 स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट और 19,400-19,450 से 19,500-19,550 स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है।
ऐसे में एसबीआई सिक्योरिटीज में तकनीकी और डेरिवेटिव हेड सुदीप शाह का मानना है कि इंट्राडे एक्सपायरी ट्रेडिंग के नजरिए से देखें तो 19,365-19,390 पर निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की ओर पहला रजिस्टेंस 19,470 पर फिर उसके बाद 19,520-19,525 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है।
सुदीप शाह ने आगे कहा कि 19,500 कॉल में भारी बिल्ड-अप को देखते हुए लगता है कि 19,520-19,530 जोन आज के दिन के लिए एक अहम लेवल का काम कर सकता है। आज निफ्टी 19,370-19,540 के दायरे में घूमता दिख सकता है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) का कहना है कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। निफ्टी को 19,550 और उसके बाद 19,600 की तरफ बढ़ने के लिए 19,400 के ऊपर टिकना होगा। निफ्टी के लिए सपोर्ट धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अब इसके लिए 19,333 और 19,250 ज़ोन में सपोर्ट दिख रहा है।
ट्रेडिंग रेंज
निफ्टी के 19,250-19,333 से 19,550-19,600 के बड़े ट्रेडिंग रेंज में रहने की उम्मीद है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) की ऑप्शन रणनीति : ऑप्शन ट्रेडर्स को बुल कॉल लैडर स्प्रेड रणनीति के इस्तेमाल की सलाह होगी। इसके तहत तेजी को खेलने के लिए 19,400 की कॉल खरीदें और 19,500 और 19,550 की कॉल बेचें
ऑप्शन राइटिंग : ऑप्शन राइटर्स को निफ्टी की 19,350 की पुट बेचने और डबल स्टॉप लॉस के साथ 19,550 की कॉल बेचने का सुझाव है।
बुल कॉल लैडर स्प्रेड एक ऑप्शन ट्रेडिंग रणनीति है जिसमें दो अलग-अलग एक्सपायरी तिथि वाली तीन अलग-अलग स्ट्राइक कीमतों के कॉल ऑप्शन की एक साथ खरीद और बिक्री की जाती है। इस रणनीति का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी निवेशक को यह विश्वास होता है अंडरलाइंग एसेट में मध्यम स्तर की तेजी आ सकती है। यानी इसकी कीमत में मध्यम दर्जे की बढ़त की उम्मीद होती है। इसमें एक कम स्ट्राइक के कॉल ऑप्शन की खऱीदारी की जाती है। दो हाई स्ट्राइक कॉल ऑप्शन की बिक्री की जाती है और एक इससे भी ज्यादा के स्ट्राइक कॉल ऑप्शन को खरीदा जाता है। इस रणनीति का लक्ष्य नुकसान को सीमित रखते हुए एक खास प्राइस रेंज में मुनाफा बनाना होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।