Daily Voice : बाजार में किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं, शॉर्ट टर्म में राज्यों के चुनाव नतीजे दिखाएंगे असर

Daily Voice : शैलेन्द्र कुमार का मानना है कि ट्रैवल और मनोरंजन थीम से कमाई करने वाली कंपनियों में आगे तेजी देखने को मिलेगी। देश में ट्रैवल और मनोरंजन थीम का भविष्य बहुत अच्छा है। देश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़त के साथ ही इन सेक्टर्स में भी तेजी आएगी। शैलेन्द्र कुमार की राय है कि आगे सीमेंट कंपनियों के मार्जिन प्रोफाइल में लगातार सुधार होगा और इनकी आय में भी सुधार की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement
शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वो मनोरंजन पार्क सेक्टर की मजबूत कंपनियों और कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियों को निवेश के नजरिए से प्राथमिकता देते हैं

नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) शैलेन्द्र कुमार का मानना है कि निफ्टी में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है क्योंकि यह 17.5 गुना FY25 ईपीएस पर कारोबार कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में तीन दिसंबर को घोषित होने वाले पांच राज्यों के चुनावों के नतीजे बाजार पर असर डालेंगे। मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में फंड प्रबंधन और निवेश सलाहकार के तौर पर 20 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वो मनोरंजन पार्क सेक्टर की मजबूत कंपनियों और कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियों को निवेश के नजरिए से प्राथमिकता देते हैं।

उनका मानना है कि ट्रैवल और मनोरंजन थीम से कमाई करने वाली कंपनियों में आगे तेजी देखने को मिलेगी। देश में ट्रैवल और मनोरंजन थीम का भविष्य बहुत अच्छा है। देश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़त के साथ ही इन सेक्टर्स में भी तेजी आएगी। शैलेन्द्र कुमार की राय है कि आगे सीमेंट कंपनियों के मार्जिन प्रोफाइल में लगातार सुधार होगा और इनकी आय में भी सुधार की उम्मीद है।

रेलवे सेक्टर पर बात करते हुए शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय रेलवे और मेट्रो द्वारा दिए गए भारी ऑर्डरों ने उन कंपनियों के स्टॉक मूल्यों में बड़े पैमाने पर री-रेटिंग की शुरुआत की है जो टायर-1 आपूर्तिकर्ता हैं। हालांकि ऑर्डर में ये तेजी कुछ और समय तक बनी रहेगी, लेकिन वैल्यूएशन मल्टीपल में आगे कोई उछाल नहीं है। अब, टियर-2 और टियर-3 आपूर्तिकर्ताओं की तरफ देखना बेहतर रहेगा।


ट्रेड स्पॉटलाइट : बीएसई, रेडिको खेतान और टाटा पावर में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि पिछले सात-आठ सालों में भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में जोरदार ग्रोथ हुई है। इस अवधि में रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर दो गुना हो गई है। सौर ऊर्जा में लगभग 18 गुना बढ़त देखने को मिली है। इस सेक्टर को कर्ज देने वाली कुछ फाइनेंशियल कंपनियां निवेश के लिए अच्छी दिख रही हैं।

इस बातचीत में शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि उनको केमिकल सेक्टर की ऐसी कंपनियां पसंद हैं जो कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में हैं और जिनको बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।