Trade Spotlight : अंत में निफ्टी अपने तीसरे प्रयास में 19,850-19,875 से आगे बढ़ने में सफल हुआ और 28 नवंबर को 19,900 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी इस जोन से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 20,000-20,200 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। जबकि 19,800-19,700 पर इसको तत्काल सपोर्ट है। इसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 19,600-19,500 पर है। कल 28 नवंबर को जिन शेयरों में अच्छी खरीददारी रही उनमें बीएसई, रेडिको खेतान और टाटा पावर कंपनी शामिल हैं।
बीएसई में कल सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली थी। कल यह लगातार तीन दिनों की तेजी जारी रखते हुए 8 फीसदी की तेजी दर्ज करते हुए 2,349 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक ने डैली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। हालिया गिरावट में, स्टॉक को 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर अच्छा सपोर्ट मिला है और यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर दिख रहा है, जो एक अच्छा संकेत है।
एनएसई पर रेडिको खेतान हॉरीजेंटल रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़ने के बाद 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,479.75 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।
टाटा पावर कंपनी ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, और 5 फीसदी बढ़कर 270.80 रुपये पर पहुंच गया है, जो 13 अप्रैल, 2022 के बाद का उच्चतम समापन स्तर है। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति
टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company): आशीष का कहना है कि टाटा पावर का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। अगर स्टॉक किसी करेक्शन में 265 रुपये की तरफ आता है तो इसमें 280 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। जब तक स्टॉक के लिए 259 रुपये पर सपोर्ट बना हुआ है तब तक इसमें तेजी की संभावना कायम हैं।
रेडिको खेतान (Radico Khaitan): रेडिको खेतान पिछले कुछ हफ्तों से लगातार तेजी में। शेयर का रुझान अभी भी सकारात्मक है। स्टॉक में जल्द ही 1,620-1,640 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है। 1,450-1,465 रुपये के रेंज में मिलने पर खरीदारी करें। 1,400 रुपये पर स्टॉक के लिए मजबूत सपोर्ट है।
बीएसई (BSE):बीएसई में भी तेजी का मीटर ऑन है। स्टॉक में जल्द ही 2,470 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है। किसी गिरावट में खरीदारी करें। नीचे की तरफ 2,090 रुपये पर स्टॉक के लिए मजबूत सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।