Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- CANARA BANK पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Canbank Factors में 70% हिस्सा बेचने को RBI की मंजूरी मिली। केनरा बैंक की अनलिस्टेड सब्सिडियरी Canbank Factors है। BoB और DBS बैंक की CCSL में हिस्सा खरीदने की योजना है

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
HAVELLS INDIA पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Lloyd ने मिडिल ईस्ट की कंपनी TeknoDome के साथ करार किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- जुलाई-सितंबर तिमाही में Siemens के नतीजे अच्छे रहे। इस दौरान कंपनी के मुनाफे 50 परसेंट तो आय में 25 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी के मार्जिन और EBITDA में भी उछाल नजर आया। कंपनी ने 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया। लिहाजा कंपनी के शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HAVELLS INDIA और CANARA BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) SIEMENS (GREEN)

    जुलाई-सितंबर तिमाही में आय 25% बढ़कर 5,808 करोड़ रुपये रही। जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 50% बढ़कर 572 करोड़ रुपये रहा


    2) TATA POWER (GREEN)

    टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी का SJVN के साथ करार हुआ। 200 MW के रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट के लिए करार हुआ। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी टाटा पावर की सब्सिडियरी है

    3) HAVELLS INDIA (GREEN)

    Lloyd ने मिडिल ईस्ट की कंपनी TeknoDome के साथ करार किया। मिडिल ईस्ट में पहुंच बढ़ाने के लिए TeknoDome के साथ करार किया

    4) ASTER DM HEALTHCARE (Red)

    कंपनी Aster DM Healthcare FZC को बेचेगी। कंपनी $101 करोड़ में Alpha GCC होल्डिंग्स को बेचेगी

    5) BHEL (GREEN)

    कंपनी ने रक्षा मंत्रालय से 2957 करोड़ रुपये की डील की। SRGM (सुपर रैपिड गन माउंट) के अपग्रेडेशन समेत कई इक्विपमेंट के लिए डील की

    6) VARUN BEVERAGES (GREEN)

    मोजाम्बिक में VBL मोजाम्बिक के नाम से सब्सिडियरी बनाई। मोजाम्बिक में सब्सिडियरी बेवरेज के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करेगी

    7) PCBL (GREEN)

    कंपनी Aquapharm Chemicals Pvt Ltd को खरीदेगी। बोर्ड ने 3800 करोड़ रुपये में 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी

    8) VETO SWITCHGEARS AND CABLES (Red)

    Veto Electropowers (India) ने 1 लाख शेयर बेचे

    9) ORCHID PHARMA (Red)

    धानुका लैबोरेट्रीज ने 13 लाख शेयर 571.28 के भाव पर बेचे

    10) ZOMATO (Red)

    जोमैटो में में आज ब्लॉक डील संभव है। सूत्रों के मुताबिक Alipay ब्लॉक डील से हिस्सा बेच सकता है। 111.28 रुपये/शेयर पर 29.6 करोड़ रुपये के शेयरों की डील संभव है। Alipay जोमैटो में 3.4% हिस्सा बेच सकता है। सूत्रों के मुताबिक ब्लॉक डील का साइज 3,290 करोड़ रुपये संभव है

    Trade setup for today : निफ्टी नए ऑलटाइम हाई की ओर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

    यतिन मोता की टीम

    1) HINDUSTAN UNILEVER (Red)

    40.42 करोड़ रुपये के GST क्रेडिट को मंजूरी नहीं मिली

    2) TARC (GREEN)

    दिल्ली-NCR में लगा एयर पॉल्यूशन प्रतिबंध हटा। दिल्ली-NCR में कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक हटी। दिल्ली-NCR एयर क्वालिटी सुधरने पर प्रतिबंध हटे

    3) SIGNATURE GLOBAL (GREEN)

    दिल्ली-NCR में लगा एयर पॉल्यूशन प्रतिबंध हटा। दिल्ली-NCR में कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक हटी। दिल्ली-NCR एयर क्वालिटी सुधरने पर प्रतिबंध हटे

    4) CANARA BANK (GREEN)

    Canbank Factors में 70% हिस्सा बेचने को RBI की मंजूरी मिली। Canbank Factors केनरा बैंक की अनलिस्टेड सब्सिडियरी है। CCSL में BoB और DBS बैंक की हिस्सा खरीदने की योजना है

    5) JUBILANT FOOD (GREEN)

    जुबिलेंट फूडवर्क्स नीदरलैंड की DP EURASIA N.V की खरीदने की योजना है। जुबिलेंट फूडवर्क्स नीदरलैंड कंपनी की सब्सिडियरी है

    6) UNITED BREWERIES (GREEN)

    कंपनी ने HEINEKEN SILVER DRAUGHT बीयर लॉन्च की। कंपनी ने Heineken Silver Draught के नाम से नया बीयर बनाया है

    7) JIO FINANCIAL (GREEN)

    आज इस शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    8) RBL bank (GREEN)

    अगल दो साल में बैंक की योजना 514 शाखाओं को बढ़ाकर 750 शाखा करना है

    9) Engineers India (GREEN)

    NLCIL से कंपनी को कंसल्टेंसी ऑर्डर मिला। 4MW के ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के लिए ऑर्डर मिला

    10) Union Bank (GREEN)

    MOSL ने Union Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 130 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।