Trade setup for today : निफ्टी नए ऑलटाइम हाई की ओर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19,824 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19,797 और 19,752 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19,913 फिर 19,941 और 19,986 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43,776 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43,724 और 43,640 पर स्थित हैं
Trade setup: 19,800 की स्ट्राइक पर 1.48 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा
Trade setup : बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी पिछले 7 दिनों के कंसोलीडेशन से बाहर आता दिखा है। इस बात की उम्मीद जगी है कि निफ्टी अब धीरे-धीरे 20,000 फिर उसके बाद आने वाले दिनों में 20,200 की ओर बढ़ता दिखेगा। निफ्टी के लिए 19,800-19,700 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है। 28 नवंबर को, बीएसई सेंसेक्स 204 अंक बढ़कर 66,174 पर बंद हुआ था।, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 95 अंक बढ़कर 19,890 पर बंद हुआ था। डेली स्केल पर इसने अपर और लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी हालिया कंसोलीडेशन हाई से ऊपर चला गया है। ये बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है। इसके अलावा, यह 19,700 के शॉर्ट टर्म सपोर्ट से ऊपर बना हुआ है। ये भी एक अच्छा संकेत है। उनका मानना है कि बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी नया ऑलटाइम हाई लगाने की कोशिश करता दिख सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19,700 पर बड़ा सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19,824 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19,797 और 19,752 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19,913 फिर 19,941 और 19,986 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43,776 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43,724 और 43,640 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43,945 फिर 43,997 और 44,081 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 20,000 की स्ट्राइक पर 1.02 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 24.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
19,800 की स्ट्राइक पर 1.48 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19,800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 71.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Hindustan Unilever, Petronet LNG, Godrej Consumer Products, Larsen & Toubro और SBI Card के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 73 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Syngene International, Manappuram Finance, NTPC, Adani Enterprises और Tata Power Company के नाम शामिल हैं।
26 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 26 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Granules India, Coromandel International, Indraprastha Gas, ICICI Prudential Life Insurance Company और PI Industries के नाम शामिल हैं।
31 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Tata Communications, Navin Fluorine International, Bharat Forge, ITC और Dalmia Bharat के नाम शामिल हैं।
58 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 58 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Hindustan Petroleum Corporation, BHEL, Berger Paints, Tata Chemicals और Bata India के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।