विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) की मानें तो पावर स्टॉक्स (Power Stocks) आने वाले दिनों में शेयर बाजार में धमाल मचा सकते हैं। इसका कारण यह है कि पावर शेयरों में बहुत सारा विदेशी पैसा आ सकता है। जेफरीज ने हाल ही में ऐसे कई अमेरिकी निवेशकों से मुलाकात की, जो भारत में पैसा लगाना चाहते हैं। बैठक में यह निकलकर सामने आया कि विदेशी निवेशकों में यह आम सहमति है कि भारत का कैपेक्स यानी कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ रहा है। जेफरीज ने कहा कि पावर सेक्टर का कैपेक्स तो अगले 3 वित्त वर्षों में 9 गुना तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। जेफरीज ने विदेशी निवेशकों से मुलाकात के दौरान उनके साथ कई पावर सेक्टर के कई शेयरों को लेकर चर्चा की, जो इस समय अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। यहां हम आपको 7 ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं, आखिर जेफरीज ने इनका जिक्र क्यों किया और इनमें क्या खास बात है-
1. लर्सन एंड टुब्रो (L&T)
इस लिस्ट में पहला स्टॉक है लर्सन एंड टुब्रो यानी L&T। जेफरीज ने इसे बाय रेटिंग दी है। पिछले 6 से 12 महीने में इस स्टॉक ने मजबूत रिटर्न दिया है। हालांकि निवेशक इसके वैल्यूएशन को लेकर चिंतित नहीं है। कंपनी ने मार्जिन में नरमी की उम्मीद जताई है, जो शॉर्ट-टर्म में इसके स्टॉक को लेकर थोड़ा सेंटीमेंट कमजोर करता है। लेकिन अगले 1 साल में इसके एग्जिक्यूशन में तेजी की उम्मीद है, जिससे इसका मार्जिन भी बेहतर हो जाएगा।
2. पावर ग्रिड (Power Grid)
दूसरा स्टॉक है पावर ग्रिड। इस पर भी बाय रेटिंग है। जेफरीज ने इस स्टॉक को सेफ दांव के तौर पर सबसे अच्छा विकल्प बताया है। इसका डिविडेंड यील्ड करीब 5% है। यानी 5% रिटर्न तो यह आपको सिर्फ डिविडेंड से दे रहा है। इसके अलावा हालिया ट्रांसमिशन बिड में कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़ा है। एनालिस्ट का मानना है कि नई प्रोजेक्ट मिलने और कैपक्स का लक्ष्य बढ़ाने से स्टॉक में तेजी आ सकती है।
तीसरा शेयर है सीमेंस। निवेशकों और जेफरीज के बीच इसे लेकर थोड़ी अलग-अलग राय थी। निवेशकों का कहना था कि सीमेंस की पैरेंट कंपनी की ओर से हिस्सेदारी बेचने के समय और स्टॉक पर पड़ने वाले उसके असर को लेकर थोड़ी अनिश्चितता है। हालांकि जेफरीज के एनालिस्ट्स का यह डीमर्जर सीमेंस के लिए वैल्यू क्रिएशन का एक कदम होगा और ऑटोमेशन व हाई-क्वालिटी बिजनेस के चलते इसमें री-रेटिंग हो सकती है। जेफरीज ने इसे भी बाय रेटिंग दी है।
चौथा शेयर है थर्मेक्स। Jefferies का कहना है कि थर्मेक्स की हैरान करने वाली अर्निंग्स निवेशकों को आकर्षित कर रही है। पिछले लगातर 4 तिमाही से कंपनी की प्रॉफिट ग्रोथ सालाना आधार पर 40 पर्सेंट या उससे ऊपर रही है। इसके अलावा कंपनी का ESG आधारित रेवेन्यू पोर्टफोलियो, कई सेगमेंट में मार्केट लीडरशिप और ग्रीन हाईड्रोजन को लेकर एक आस्ट्रेलियाई कंपनी से किया समझौता भी निवेशकों को इसके प्रति आकर्षित कर रहा है।
5. KEI Industries (केईआई इंडस्ट्रीज)
रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशकों को यह शेयर पंसद आया क्योंकि इसका मुख्य कारोबार भारत के पावर ट्रांसमिशन, हाउसिंग, इंडस्ट्रियल कैपेक्स और एक्सपोर्ट थीम पर फोकस करता है। जेफरीज ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में पावर ट्रांसमिशन केबल को लेकर ब्राउनफील्ड कैपेक्स का ऐलान किया है, इससे यह भरोसा होता है कि क्षमता में कमी भी इसके दोहरे अंकों की ग्रोथ को सीमित नहीं करेगी।
जेफरीज को इसका वैल्यूएशन सस्ता दिख रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनटीपीसी का शेयर अभी भी अपने पिछले अप-साइकल औसत मल्टीपल की तुलना में 36% नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अपने रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में बढ़ोतरी की है, जिससे अब यह गैप धीरे-धीरे कम हो रहा है।
7. जेएसडब्लू (JSW Energy)
जेफरीज ने इसके लेकर 3 ट्रिगर प्वाइंट बताए हैं, जो अगले एक से दो सालों में इसके शेयरों में तेजी का कारण बन सकता है। पहला कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी यूटिलाइजेशन में सुधार हो, जो अभी 52% है। वित्त वर्ष 2030 तक इसके 81% जाने का अनुमान जताया गया है। दूसरा 700 मेगावॉट बिजली उत्पादन का प्लांट शुरू होना और तीसरा देश का पहला ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट्स और एनर्जी स्टोरेज बैटरी यूनिट लगाने की दिशा में प्रगति। जेफरीज ने इन सातों स्टॉक को Buy रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।