Get App

Daily Voice: ओमनीसाइंस के विकास की राय विदेशी निवेशक भारत पर अंडरवेट, लेकिन जल्द ही बदलेगा उनका रुख

Stock market : विकास गुप्ता का मानना ​​है कि जब ग्लोबल फंड मैनेजर विभिन्न बाजारों की विकास संभावनाओं का मूल्यांकन करेंगे तो भारत सबसे आकर्षक बाजारों में से एक के रूप में उभरेगा। उन्हें इस दर-कटौती चक्र के दौरान भारत में FIIs की तरफ से होने वाले निवेश में जोरदार बढ़त की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 11:43 AM
Daily Voice: ओमनीसाइंस के विकास की राय विदेशी निवेशक भारत पर अंडरवेट, लेकिन जल्द ही बदलेगा उनका रुख
रेलवे शेयरों से जुडे़ सवाल का जवाब देते हुए विकास ने कहा कि वे पारंपरिक रेलवे कंपनियों से आगे बढ़कर लॉजिस्टिक्स पर फोकस कर रहे हैं, क्योंकि रेलवे भारत के मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के केंद्र में है

ओमनीसाइंस कैपिटल के विकास गुप्ता का मानना ​​है कि विदेशी निवेशक अभी भी भारत पर काफी अंडरवेट हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ग्लोबल दर-कटौती चक्र शुरू होने के साथ ही इसमें जल्द ही बदलाव आएगा। उनका कहना है कि जैसे-जैसे दरें घटेंगी भारत जैसे उभरते बाजार निवेशकों के लिए ज़्यादा आकर्षक होते जाते हैं। इसलिए, उन्हें इस दर-कटौती चक्र के दौरान FII प्रवाह में जोरदार बढ़त की उम्मीद है।

इंश्योरेंस सेक्टर पर बात करते हुए ओमनीसाइंस कैपिटल के सीईओ और मुख्य निवेश रणनीतिकार विकास ने कहा कि फिलहाल वे विशुद्ध बीमा कंपनियों में कोई खास निवेश अवसर नहीं देखते हैं। इनमें से कई कंपनियां काफी ज्यादा महंगी नजर आ रही हैं। विकास के पास कैपिटल मार्केट का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है।

डिफेंस शेयरों पर बात करते हुए आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक और कोलंबिया विश्वविद्यालय से एमएस और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने वाले विकास गुप्ता ने कहा कि उन्होंने एनर्जी सिक्योरिटी, स्ट्रेटेजिक मटेरियल (जैसे रेयर अर्थ मेटल), लॉजिस्टिक्स और साइबर वारफेयर जैसे सेक्टरों को शामिल करके डिफेंस सेक्टर में अपने नजरिए का विस्तार किया है।

गतिशक्ति से जुड़े रेलवे शेयरों में निवेश के मौके

सब समाचार

+ और भी पढ़ें