अगले हफ्ते बाजार के लिए सबसे बड़ा इवेंट आरबीआई का ब्याज दर पर आने वाला फैसला है। डेज़र्व के वैभव पोरवाल का कहना है कि इज़राइल-ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव से कमोडिटी पर दबाव बढ़ेगा। इससे आरबीआई दरों में कटौती के फैसले को आगे के लिए टाल सकता है। उनका मानना है कि आरबीआई मुद्रा अवमूल्यन के जोखिम और धीमी पड़ती ग्रोथ को प्रोत्साहित करने की जरूरत के बीच संतुलन बनाने का लक्ष्य लेकर चलेगा।
