Get App

Daily Voice:यूएस फेड महंगाई से निटने में रहा असफल, आरबीआई फेड की नीतियों की न करे नकल

Daily Voice:कैपिटल और फाइनेंशियल मार्केट का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले अनिरुद्ध सरकार का कहना है कि यूएस फेड महंगाई को नियंत्रित करने में बुरी तरह से असफल रहा। अमेरिका में महंगाई की नकेल कसने के चक्कर में बैंकों की बैलेंस सीट खराब हुई है। अगर स्थिति से निपटने के लिए सही समय पर सही कदम नहीं उठाए गए तो वहां बहुत बड़ा वित्तीय संकट उत्पन्न हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2023 पर 1:19 PM
Daily Voice:यूएस फेड महंगाई से निटने में रहा असफल, आरबीआई फेड की नीतियों की न करे नकल
Daily Voice:अब समय आ गया है कि RBI को फेड की नीतियों की नकल न करते हुए अपने पॉलिसी डिसीजन खुद लेने चाहिए। RBI को यह बात समझना चाहिए कि इस समय भारत में ग्रोथ की ज्यादा जरूरत है

Daily Voice: पिछले साल के रूस-यूक्रेन युद्ध और बढ़ती महंगाई के बाद अब वित्त वर्ष 2024 में हमारे सामने नए तरह के जोखिम खडे़ हैं जिनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पिछले 1 साल में ब्याज दर में हुई बढ़ोतरी थोड़े अंतराल के बाद अपना असर दिखाएगी। ये बातें क्वेस्ट इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स (Quest Investment Advisors) के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफीसर अनिरुद्ध सरकार (Aniruddha Sarkar)ने मनीकंट्रोल के साथ हुए बातचीत में कही हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनको नहीं लगता कि विकसित बाजारों में महंगाई को नियंत्रित किया जा सकेगा। बढ़ती महंगाई से विकसित देशों की घरेलू बचत दर में गिरावट आएगी। ऐसे में अगर निकट की अवधि में बाजार में कमजोरी और अस्थिर बनी रहे तो ये कोई अजीब बात नहीं होगी।

यूएस फेड महंगाई को नियंत्रित करने में बुरी तरह से असफल रहा

कैपिटल और फाइनेंशियल मार्केट का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले अनिरुद्ध सरकार का कहना है कि यूएस फेड महंगाई को नियंत्रित करने में बुरी तरह से असफल रहा। अमेरिका में महंगाई की नकेल कसने के चक्कर में बैंकों की बैलेंस सीट खराब हुई है। अगर स्थिति से निपटने के लिए सही समय पर सही कदम नहीं उठाए गए तो वहां बहुत बड़ा वित्तीय संकट उत्पन्न हो सकता है। अनिरुद्ध सरकार का मानना है कि महंगाई अपने आप स्वाभाविक तौर पर सामान्य स्तर पर लौट आएगी। यूएस फेड को महंगाई पर फोकस करने की जगह इकोनॉमिक ग्रोथ और मजबूत बैंकिंग फाइनेंशियल सिस्टम बनाने पर फोकस करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें