Dalal Street Week Ahead | अगले हफ्ते ये 10 फैक्टर्स मार्केट के लिए रहेंगे अहम
अगले हफ्ते 68 कंपनियों द्वारा तिमाही और 9 महीने का स्कोरकार्ड जारी करने के साथ कॉरपोरेट अर्निंग सीजन शुरू हो जाएगा। मार्केट की नजर टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजिस और एचडीएफसी बैंक पर रहेगी, जिनको निफ्टी 50 में 25 फीसदी वेटेज हासिल है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 09, 2022 पर 2:16 PM
अगले हफ्ते कई फैक्टर मार्केट ट्रेडर्स को व्यस्त रख सकते हैं
तेजड़ियों की एक और हफ्ते पकड़ बनी रहने से साल 2022 की शुरुआत अच्छी रही है। बीएसई सेंसेक्स 1,490.83 अंकों की बढ़त के साथ 59,744.65 अंक और निफ्टी50 के 458.65 अंक बढ़कर 17,812.70 के स्तर पर पहुंचने के साथ लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का ट्रेंड बना रहा। इस तेजी को मुख्य रूप से बैंकिंग और फाइनेंसियल्स से सपोर्ट मिला, हालांकि आईटी और फार्मा का प्रदर्शन कमजोर रहा।
आने वाला सप्ताह बाजार के लिए खासा अहम होने जा रहा है, क्योंकि आईटी कंपनियों के साथ तिमाही नतीजों की शुरुआत हो जाएगी। सभी की नजरें इकोनॉमिक डाटा और वैश्विक स्तर पर कोविड की स्थिति पर बनी रहेंगी।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी-रिसर्च अजित मिश्रा कहते हैं, “हमें लगता है कि अर्निंग के आंकड़ों से मार्केट का ट्रेंड तय होगा और आईटी हैवीवेट्स के द्वारा अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। भले ही बाजार अभी तक कोविड के मामलों की अनदेखी कर रहा है, लेकिन कई राज्यों द्वारा बंदिशें लगाने से आगे सेंटीमेंट बिगड़ सकता है।” उन्होंने कहा, हमारा बाजार के लिए अभी भी सतर्कता के साथ पॉजिटिव व्यू है।
आइए, अब 10 अहम फैक्टर्स पर नजर डालते हैं जो अगले हफ्ते ट्रेडर्स को बिजी रख सकते हैं।
अर्निंग्स
अगले हफ्ते 68 कंपनियों द्वारा तिमाही और 9 महीने का स्कोरकार्ड जारी करने के साथ कॉरपोरेट अर्निंग सीजन शुरू हो जाएगा। मार्केट की नजर टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजिस और एचडीएफसी बैंक पर रहेगी, जिनको निफ्टी 50 में 25 फीसदी वेटेज हासिल है।
आईटी स्टॉक्स
अगले हफ्ते चार आईटी लॉर्जकैप- इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो (12 जनवरी) और एचसीएल टेक्नोलॉजिस (14 जनवरी) और एक मिडकैप माइंडट्री (13 जनवरी) अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी।
डिफेंसिव सेक्टर्स में एक माना जाने वाला निफ्टी आईटी इंडेक्स एसेंचर के मजबूत आउटलुक के चलते 21 दिसंबर के बाद 10 फीसदी तक चढ़ने के बाद पिछले दो सेशन में 3.5 फीसदी टूट चुका है। कुल मिलाकर नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है।
मैक्रोइकोनॉमिक फ्रंट पर, बुधवार को दिसंबर का सीपीआई इनफ्लेशन डाटा और नवंबर का इंडस्ट्रियल आउटपुट जारी होगा, वहीं शुक्रवार को डब्ल्यूपीआई इनफ्लेशन का डाटा जारी होगा।
इसके अलावा 24 दिसंबर को समाप्त फोर्टनाइट के लिए डिपॉजिट और बैंक लोन ग्रोथ, 7 जनवरी को समाप्त सप्ताह के लिए फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व और दिसंबर के लिए बैलेंस ऑफ ट्रेड भी शुक्रवार को घोषित होंगे।
ओमिक्रोन का डर
ओमीक्रोन वैरिएंट के चलते कोविड-19 संक्रमण के मामले दुनिया भर में बढ़ रहे हैं। भारत में शनिवार को कोविड के 1.6 लाख मामले सामने आए, जो पिछले शनिवार की तुलना में छह गुना से ज्यादा है लेकिन दलाल स्ट्रीट इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है क्योंकि मेडिकल एक्सपर्ट्स हॉस्पिटलाइजेशन और मृत्यु की दर कम होने की बात कह रहे हैं।
देश भर में “नो लॉकडाउन” की खबरों और राज्यों द्वारा सिर्फ सख्त कोविड प्रतिबंध लगाने की खबरों से मार्केट सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला है।
पिछले तीन हफ्तों में ब्रेंट क्रूड 14 फीसदी बढ़कर 81.75 डॉलर (7 जनवरी) प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते कजाकस्तान में अशांति और लीबिया में उत्पादन में कमी के चलते कीमतें 5 फीसदी टूटीं। तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी से भारत जैसे देश के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जो बड़ी मात्रा में तेल इंपोर्ट करता है।
एफआईआई का प्रवाह
कई हफ्तों के बाद फॉरेन इनवेस्टर्स नेट बायर्स में तब्दील हो गए, जो पिछले हफ्ते मार्केट को सपोर्ट देने वाले अहम फैक्टर्स में से एक रहा। उन्होंने पिछले हफ्ते 1,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि पिछले दो महीनों में एफआईआई 75,000 करोड़ की बिकवाली कर चुके हैं।
ग्लोबल संकेत
इनवेस्टर्स की अगले हफ्ते आने वाले अमेरिका और चीन के महंगाई के आंकड़ों के साथ ही यूएस बांड यील्ड्स पर भी नजर रहेगी। हाल में एफओएमसी मिनट्स जारी होने के बाद पिछले हफ्ते यूएस बांड यील्ड्स 1.51 फीसदी से बढ़कर 1.76 फीसदी हो गई थी।
अगले हफ्ते के लिए मुख्य ग्लोबल डाटा प्वाइंट्स
10 जनवरी को यूरो एरिया की नवंबर की बेरोजगारी के आंकड़े सामने आएंगे। वहीं 12 जनवरी को नवंबर का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का डाटा जारी होगा।
अमेरिका की बात करें तो 10 जनवरी व्होलसेल इन्वेंट्रीज का डाटा जारी होगा। वहीं 12 जनवरी 7 जनवरी तक का एमबीए मोर्टगेज एप्लीकेशंस और महंगाई (दिसंबर) का डाटा जारी होगा। 14 जनवरी को दिसंबर की रिटेल सेल्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का डाटा जारी होगा।
चीन में 12 जनवरी को दिसंबर की मंहगाई का डाटा, वहीं 13 जनवरी को व्हीकल सेल्स का डाटा जारी होगा।
टेक्निकल व्यू
शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव ट्रेंड के संकेत मिल रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 17,600 एक अहम सपोर्ट लेवल है और 18,000 का स्तर पार होता है तो आगामी सेशंस में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ने नागराज शेट्टी कहते हैं, “पिछले हफ्ते निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक लांग बुल कैंडिल बनाया है और लगातार तीसरे हफ्ते तेजी दर्ज की। मौजूदा वीकली मार्केट एक्शन से मंदी के वीकली पैटर्न की अनदेखी के संकेत मिलते हैं। यह एक पॉजिटिव संकेत है।” वह भारी उतार-चढ़ाव के साथ शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव रहने की उम्मीद करते हैं।
एफएंडओ संकेत
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑप्शन डाटा से संकेत मिलते हैं कि निफ्टी50 17,500-18,000 की रेंज में ट्रेड कर सकता है, हालांकि अर्निंग सीजन से बाजार में वॉलेटिलिटी बढ़ सकती है।
कॉरपोरेट एक्शन
इसके अलावा अगले हफ्ते में कई कॉरपोरेट एक्शन दिख सकते हैं, जिनमें 11 जनवरी को जीएमआर इन्फ्रा का स्पिन ऑफ, 13 जनवरी को अजंता फार्मा का शेयर बायबैक, मदरसन सुमी सिस्टम्स का 14 जनवरी को स्पिन ऑफ शामिल है।
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।