फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर ये हैं टॉप 10 स्टॉक, जिनमें MF स्कीमों ने किया हजारों करोड़ निवेश, क्या आपने खरीदा?

फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में NBFC, हाउसिंग फाइनेंस, इंश्योरेंस कंपनीज, इनवेस्टमेंट कंपनी, फाइनेंस टर्म लेंडिंग, स्टॉक ब्रोकिंग, रेटिंग एजेंसी और एसेट मैनेजमेंट कंपनियां आती हैं

अपडेटेड Dec 24, 2021 पर 12:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के टॉप 10 स्टॉक्स, जिनमें म्यूचुअल फंड्स ने सबसे अधिक पैसा लगाया हुआ है

फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में पेमेंट बैंकों सहित अन्य कई नए बिजनेस आने के चलते इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंश्योरेंस, फिनटेक और कुछ ग्लोबल सर्विसेज इस सेक्टर के अहम सेगमेंट हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में NBFC, हाउसिंग फाइनेंस, इंश्योरेंस कंपनीज, इनवेस्टमेंट कंपनी, फाइनेंस टर्म लेंडिंग, स्टॉक ब्रोकिंग, रेटिंग एजेंसी और एसेट मैनेजमेंट कंपनियां आती हैं। यहां हम आपको फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के उन टॉप 10 स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें म्यूचुअल फंड्स ने सबसे अधिक पैसा लगाया हुआ है। ये स्टॉक्स अधिकतर इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के टॉप होल्डिंग्स में शामिल हैं। (सभी आंकड़े 30 नवंबर 2021 तक के हैं)

1. HDFC

इस स्टॉक में कुल 318 म्यूचअल फंड स्कीमों ने 44,714 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है। हाउसिंग डिवेलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) लिमिटेड, म्यूचअल फंडों की सबसे पसंदीदा कंपनियों में से एक है। मिराए एसेट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज ETF, IDBI बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, HDFC बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज और मोतीलाल ओसवाल फोकस्ड 25 जैसी स्कीमों ने अपने पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा इस स्टॉक में आवंटित किया है।


2. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)

बजाज फाइनेंस, करीब 255 इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों के पोर्टफोलियो में शामिल है। इन स्कीमों ने इसमें करीब 29,792 करोड़ रुपये निवेश किया है। एक्सिस फोकस्ड 25, एक्सिस ब्लूचिप, एक्सिस ईएसजी इक्विटी, एक्सिस फ्लेक्सी कैप फंड, JM कोर 11, IDBI बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज और आदित्य बिड़ला SL बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड जैसी स्कीमों ने अपने पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा इस स्टॉक में निवेश किया हुआ है।

ICICI Securities की इस स्पेशियलिटी केमिकल शेयर पर है खरीद की सलाह, जानिए स्टॉपलॉस और टार्गेट

3. SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी

इस शेयर में कुल 253 इक्विटी स्कीमों ने करीब 12,561 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है। DSP फोकस, इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी, ICICI प्रू डिविडेंड यील्ड इक्विटी, DSP टॉप 100 इक्विटी और आदित्य बिड़ला SL PSU इक्विटी फंड जैसी स्कीमों का इस शेयर में अहम निवेश है।

4. ICICI लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी

कुल 173 इक्विटी स्कीमों ने इस शेयर में 7,498 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है। ICICI प्रू रिटायरमेंट फंड-प्योर इक्विटी, इनवेस्को इंडिया फोकस्ड 20 इक्विटी, ICICI प्रू एक्सपोर्ट्स एंड सर्विसेज, ICICI प्रू बैंकिंग एंड फिन सर्व और DSP फोकस फंड स्कीमों का इस शेयर में अहम निवेश है।

5. HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी

इस शेयर में कुल 154 इक्विटी स्कीमों ने 5,225 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है। मोतीलाल ओसवाल फोकस्ड 25, मोतीलाल ओसवाल फ्लेक्सी कैप, ICICI प्रू निफ्टी लो वॉल्यूम 30 ETF, टाटा बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज और मोतीलाल ओसवाल इक्विटी हाइब्रिड फंड जैसी स्कीमों का इस शेयर में अहम निवेश है।

6. बजाज फिनसर्व

इस शेयर में 144 इक्विटी स्कीमों ने 9,655 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है। सुंदरम फिन सर्व ऑप, JM फ्लेक्सी-कैप, आदित्य बिड़ला SL बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, DSP क्वांट और आदित्य बिड़ला SL स्पेशल ऑप फंड जैसे स्कीमों का इस शेयर में अहम निवेश है।

7. चोलमंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी

कुल 140 इक्विटी स्कीमों ने इस शेयर में 7,991 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है। मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप, HDFC मिड-कैप अपॉर्चुनिटीज, DSP फोकस, मोतीलाल ओसवाल लॉन्ग टर्म इक्विटी और SBI मैग्नम चिल्ड्रन बेनिफिट फंड का इस शेयर में अहम निवेश है।

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जहां खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

8. मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज

कुल 115 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने इस शेयर में 7,926 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 30, ITI वैल्यू, ICICI प्रू मिडकैप, नवी लार्ज एंड मिडकैप और ITI मिडकैप फंड का इस शेयर में अह निवेश है।

9. मुथूट फाइनेंस

कुल 102 म्यूचुअल फंड स्कीमों के पास ये शेयर है। इन स्कीमों ने इस शेयर में कुल 3,673 करोड़ रुपये निवेश किया है। SBI फोक्स्ड इक्विटी, यूनियन फोक्स्ड, यूनियन फ्लेक्सी कैप, SBI बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज और SBI मैग्नम चिल्ड्रेन बेनफिट स्कीमों का इस शेयर में अहम निवेश है।

10. ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी

इस शेयर में करीब 80 स्कीमों ने निवेश किया हुआ है। MF ने इस शेयर में कुल 2,844 करोड़ रुपये लगाया हुआ है। SBI लॉन्ग टर्म इक्विटी, DSP क्वान्ट, UTI बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, SBI रिटायरमेंट बेनफिट फंड सहित कई स्कीमों के पास ये शेयर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।