शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जहां खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

विकास सालुंखे ने Gland Pharma में खरीदारी करने की सलाह दी

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 12:21 PM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में नया हफ्ते में 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते में पिछले 3 हफ्तों के विजेता के बीच मुकाबला होगा। इस हफ्ते Nirmal Bang के विकास सालुंखे, Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी और NAV Investment के आशीष बाहेती के बीच मुकाबला हो रहा है।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।


इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

MACROTECH DEV, NYKAA और CIPLA पर जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

पिछले 3 हफ्तों के विजेता और उनके द्वारा कमाये गये रिटर्न

VIKAS SALUNKHE ने विजेता के रूप में उस हफ्ते में 15.5% रिटर्न दिया

MEHUL KOTHARI ने विजेता के रूप में उस हफ्ते में 16% रिटर्न दिया

ASHISH BAHETY ने विजेता के रूप में उस हफ्ते में 10% रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Gland Pharma

विकास ने कहा कि इसमें 3737 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3970 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 3620 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY Ipca Labs

मेहुल ने इस स्टॉक में 1990 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1930 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2150 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

NAV Investment के आशीष बाहेती का कमाईवाला स्टॉकः SELL Ramco Cements

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 951 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 907 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 980 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Redington

विकास ने कहा कि इसमें 146 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 164 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 140 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY VODA IDEA

मेहुल ने इस स्टॉक में 13.75 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 13.20 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 15 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

NAV Investment के आशीष बाहेती का कमाईवाला स्टॉकः BUY TCS

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 3587 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3700 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 3550 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

CCI द्वारा Amazon डील निलंबित किए जाने के बाद फ्यूचर ग्रुप के शेयरों में 20% का इजाफा

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY POWERGRID

विकास ने कहा कि इसमें 210 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 228 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 203 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY STRIDES PHRAMA

मेहुल ने इस स्टॉक में 420 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 405 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 460 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।