किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
CLSA की MACROTECH DEV पर राय
CLSA ने MACROTECH DEV पर SELL के साथ कवरेज शुरू किया है और शेयर का लक्ष्य 1000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि शेयर के वैल्युएशन महंगे है और एक ही मार्केट पर कंपनी का फोकस है। हालांकि ऊंचे वैल्युएशन के बावजूद मिड-टर्म आउटलुक मजबूत है। दक्षिण और मध्य मुंबई में लग्जरी घरों की इन्वेंट्री कम हुई है। जबकि मार्केट शेयर में बढ़त के बगैर हाई ग्रोथ बरकरार रखना मुश्किल है। इसके अतिरिक्त FY22-24 में 18% ग्रोथ के मुकाबले FY25 में 11-12% ग्रोथ संभव है।
MORGAN STANLEY की NYKAA पर राय
MORGAN STANLEY ने NYKAA पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2183 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ब्यूटी सेगमेंट के साथ फैशन कारोबार में भी मजबूत ग्रोथ संभव है। वे कंपनी के कारोबार को लेकर बुलिश है जबकि मौजूदा स्टॉक प्राइस को लेकर रिस्क रिवार्ड बैलेंस है।
NOMURA ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1051 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Lanreotide Depot Injection को US FDA से मंजूरी मिली। अब कंपनी जल्द Lanreotide इंजेक्शन लॉन्च कर सकती है। इसके आगे Lanreotide इंजेक्शन को मंजूरी मिलना कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगा।