Market Next Week: लगातार चार हफ्ते की तेजी पर ब्रेक लग गया और पिछले कारोबारी सप्ताह बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले कारोबारी हफ्ते में 100 से अधिक अंकों के गिरावट के साथ 61,663 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 40 से अधिक प्वाइंट्स के फिसलन के साथ 18308 पर बंद हुआ। सेक्टरल इंडेक्स की बात करें तो इसमें मिला-जुला रूझान रहा। बैंकिंग-फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक स्टॉक्स में उछाल रही जबकि ऑटो, एनर्जी, एफएमसीजी और फॉर्मा में 1-2 फीसदी की गिरावट रही। आने वाले कारोबारी सप्ताह में भी उतार-चढ़ाव के आसार दिख रहे हैं क्योंकि एक तो मंथली एक्सपायरी का सप्ताह है और घरेलू स्तर पर बाजार को उत्साहित करने वाला खास मौका नहीं दिख रहा है।
