इस सप्ताह कैसा रहेगा शेयर बाजार का मिजाज; PMI डेटा, ऑटो सेल्स, क्रूड प्राइस समेत ये अहम फैक्टर करेंगे तय

बीते सप्ताह के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 85,572 पर बंद हुआ। नए शुरू हो रहे सप्ताह में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बाजार बंद रहेगा। पिछले सप्ताह FII ने कैश सेगमेंट में 3,933 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मार्केट पार्टिसिपेंट्स मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए तेल की कीमतों पर भी नजर रखेंगे

अपडेटेड Sep 29, 2024 पर 1:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 अक्टूबर को व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स सितंबर महीने के लिए गाड़ियों की बिक्री का डेटा जारी करेंगे।

27 सितंबर को खत्म सप्ताह में शेयर बाजार ने लगातार तीसरे सप्ताह अपनी बढ़त जारी रखी। ऑटो, ऑयल एंड गैस, मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी रही, जबकि FIIs की ओर से बिकवाली का हल्का दबाव रहा। इस सब के बीच शेयर बाजारों ने 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी। निफ्टी 50, 26000 से ऊपर रहा और 388 अंक या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 26,179 के नए क्लोजिंग हाई पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 85,000 से ऊपर बंद हुआ और 1,028 अंक या 1.2 प्रतिशत चढ़कर 85,572 पर पहुंच गया।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में केवल 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में आधा प्रतिशत की गिरावट आई। नए सप्ताह में बाजार की चाल तय करने में कौन से फैक्टर अहम भूमिका निभाएंगे, आइए जानते हैं...

फेड चेयरमैन पॉवेल का भाषण, अमेरिकी डेटा


वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजर 30 सितंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर रहेगी, खास तौर पर सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में 50 बीपीएस की कटौती के बाद। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने अपने 'डॉट प्लॉट' के माध्यम से चालू वर्ष में अगली दो पॉलिसी मीटिंग्स में ब्याज दरों में 50 बीपीएस की और कटौती का संकेत दिया है। इसके बाद 2025 में 100 बीपीएस की कटौती की जाएगी, इस विश्वास के बीच कि रोजगार और महंगाई से जुड़े जोखिम मोटे तौर पर संतुलित हैं।

इसके अलावा अमेरिका में JOLTs के मंथली जॉब ओपनिंग्स और क्विट्स, बेरोजगारी दर, नॉन-फार्म पेरोल, व्हीकल सेल्स और फैक्ट्री ऑर्डर डेटा पर भी नजर रखी जाएगी।

वैश्विक आर्थिक डेटा

इसके अलावा अमेरिका, चीन, जापान, यूरोप और अन्य क्षेत्रों से सितंबर के लिए मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस PMI के फाइनल नंबर्स पर भी फोकस किया जाएगा।

Image529092024

तेल की कीमतें

मार्केट पार्टिसिपेंट्स मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए तेल की कीमतों पर भी नजर रखेंगे। हाल ही में इजरायल के हमले से लेबनान में हिज्बुल्लाह लीडर हसन नसरल्लाह की मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ने पिछले सप्ताह के अपने सभी गेन्स को मिटा दिया। पिछले सप्ताह यह 3.66 प्रतिशत गिरकर 71.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। इसकी वजह है कि सऊदी अरब और लीबिया से तेल आपूर्ति बढ़ने की उम्मीदों ने चीन द्वारा प्रोत्साहन के माध्यम से अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयासों और तूफान हेलेन पर चिंताओं को पीछे छोड़ दिया। जुलाई के आखिरी सप्ताह से ही क्लोजिंग बेसिस पर क्रूड फ्यूचर्स 80 डॉलर प्रति बैरल के निशान से नीचे है।

FPI का भारतीय शेयरों में निवेश 9 महीने के हाई पर, सितंबर में अब तक लगाए ₹57359 करोड़

घरेलू आर्थिक डेटा

घरेलू मोर्चे पर 30 सितंबर को अगस्त के लिए राजकोषीय घाटे और इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट के आंकड़ों और जून 2024 तिमाही के लिए चालू खाता और एक्सटर्नल डेट फिगर्स पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा, सितंबर के लिए मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का फाइनल डेटा 1 अक्टूबर को और सर्विस पीएमआई फाइनल डेटा 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अगस्त में 57.5 से सितंबर में 56.7 पर आ गया। सर्विस पीएमआई 60.9 से घटकर 58.9 हो गया।

20 सितंबर को समाप्त 15 दिनों की अवधि के लिए बैंक लोन और डिपॉजिट ग्रोथ आंकड़े, और 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े भी 4 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।

ऑटोमोबाइल बिक्री

1 अक्टूबर को व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स सितंबर महीने के लिए गाड़ियों की बिक्री का डेटा जारी करेंगे। इसलिए, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स आदि जैसे ऑटो स्टॉक फोकस में रहेंगे।

FII फ्लो

मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर विदेशी संस्थागत निवेशकों यानि कि FII की गतिविधि पर भी रहेगी। 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में इससे पहले के सप्ताह की तुलना में FII का निवेश कमजोर हो गया, लेकिन स्थिर आर्थिक डेटा पॉइंट्स और अच्छे मानसून के बीच घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) मजबूत खरीदार बने रहे।

पिछले सप्ताह FII ने कैश सेगमेंट में 3,933 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, लेकिन सितंबर में वे 22,404 करोड़ रुपये के साथ खरीदार बने रहे। सप्ताह के दौरान DII ने 15,962 करोड़ रुपये की भारी खरीदारी की। सितंबर महीने में DII का निवेश 24,212 करोड़ रुपये हो गया है।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ा, RIL को सबसे ज्यादा फायदा

IPO

30 सितंबर को Subam Papers IPO, Paramount Dye Tec IPO और NeoPolitan Pizza and Foods IPO ओपन होंगे। इसके अलावा नए सप्ताह में कोई नया IPO नहीं आ रहा है। 12 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। 30 सितंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Manba Finance की लिस्टिंग होगी। इसी तारीख को NSE SME पर Rappid Valves (India) और WOL 3D के शेयर लिस्ट होंगे। 3 अक्टूबर को NSE SME पर Thinking Hats Entertainment Solutions, Unilex Colours and Chemicals, TechEra Engineering और BSE, NSE पर KRN Heat Exchanger लिस्ट होगी। 4 अक्टूबर को BSE, NSE पर Diffusion Engineers, BSE SME पर Nexxus Petro Industries, NSE SME पर Forge Auto International, Sahasra Electronics Solutions और Divyadhan Recycling Industries के शेयर लिस्ट होंगे।

कॉरपोरेट एक्शंस

अगले सप्ताह के प्रमुख कॉरपोरेट एक्शंस इस तरह हैं...

Image429092024

India VIX

बीते सप्ताह अस्थिरता लोअर जोन्स में बनी रही और कई महीनों के नए निचले स्तर पर पहुंच गई। यह बुल्स के पक्ष में है। शेयर बाजार में अस्थिरता दर्शाने वाला इंडिया VIX सप्ताह के लिए 6.47 प्रतिशत गिरकर 11.96 पर आ गया, जो अप्रैल 2024 के बाद सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।