Get App

बाजार पर TCS-Infosys के नतीजों का क्या होगा असर? इस हफ्ते इन अहम फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल

इस हफ्ते बाजार सबसे पहले आईटी कंपनी इंफोसिस और वीकेंड में घोषित HDFC बैंक की तिमाही नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। टीसीएस और इंफोसिस के कमजोर आंकड़ों के चलते टेक्नोलॉजी सेक्टर दबाव में दिख सकता है। वहीं, शेयर बाजार में हाल में तेजी के रुख के बाद भी कमजोरी देखने को मिल सकती है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 16, 2023 पर 11:54 PM
बाजार पर TCS-Infosys के नतीजों का क्या होगा असर? इस हफ्ते इन अहम फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल
बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 598.03 अंक या लगभग 1 फीसदी की तेजी रही।

Dalal Street This Week: बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 598.03 अंक या लगभग 1 फीसदी की तेजी रही। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 60,431 पर और निफ्टी-50 229 अंक बढ़कर 17,828 पर पहुंच गया है। इस हफ्ते शेयर बाजारों की दिशा थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों, ग्लोबल ट्रेंड और विदेशी कोषों की गतिविधियों से तय होगी। एनालिस्ट्स ने यह राय जताई है। इस हफ्ते बाजार सबसे पहले आईटी कंपनी इंफोसिस (जो सभी मोर्चों पर कमाई से चूक गई है) और वीकेंड में घोषित HDFC बैंक की तिमाही नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देगा।

टीसीएस और इंफोसिस के कमजोर आंकड़ों के चलते टेक्नोलॉजी सेक्टर दबाव में दिख सकता है। वहीं, शेयर बाजार में हाल में तेजी के रुख के बाद भी इसमें कमजोरी देखने को मिल सकती है। हमने यहां उन फैक्टर्स के बारे में बताया है जो इस हफ्ते बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।

कंपनियों के तिमाही नतीजे

अगले सप्ताह कई अहम कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, जो बाजार को प्रभावित करेंगे। अभी कुछ ही कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे सामने आए हैं। अगले हफ्ते HCL टेक्नोलॉजीज और ICICI बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों सहित कुल 50 कंपनियां अपनी कमाई का स्कोरकार्ड जारी करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें