Get App

Dalmia Bharat Q2 Results: सितंबर तिमाही में 60% घटा मुनाफा, सीमेंट की कीमतों में गिरावट का है असर

Dalmia Bharat Q2: सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 2.09 फीसदी घटकर 3087 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 3153 करोड़ रुपये था। डालमिया भारत का कुल खर्च सितंबर तिमाही में मामूली बढ़ोतरी के साथ 3087 रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 10:25 PM
Dalmia Bharat Q2 Results: सितंबर तिमाही में 60% घटा मुनाफा, सीमेंट की कीमतों में गिरावट का है असर
Dalmia Bharat Q2 Results: सीमेंट कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड ने आज 19 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Dalmia Bharat Q2 Results: सीमेंट कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड ने आज 19 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में बड़ी गिरावट आई है और यह 60.16 फीसदी घटकर 49 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसने एक साल पहले की समान तिमाही में 123 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी के मुनाफे आई इस कमी की वजह सीमेंट की कीमतों में गिरावट है।

Dalmia Bharat का रेवेन्यू भी घटा

सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 2.09 फीसदी घटकर 3087 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 3153 करोड़ रुपये था। डालमिया भारत का कुल खर्च सितंबर तिमाही में मामूली बढ़ोतरी के साथ 3087 रुपये रहा।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बिक्री की मात्रा 14.1 फीसदी बढ़कर 6.7 मिलियन टन (एमटी) हो गई। डालमिया फैमिली द्वारा प्रमोटेड सीमेंट फर्म की कुल आय भी 2.28 फीसदी घटकर 3160 करोड़ रुपये रह गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें