Dalmia Bharat Share Buyback: डालमिया भारत के बोर्ड ने ₹700 करोड़ तक के शेयरों को बायबैक करने की मंजूरी दी है। कंपनी इन शेयरों को ओपन मार्केट में खरीदेगी और इसके लिए हर शेयर का अधिकतम भाव ₹1850 फिक्स किया गया है। कंपनी ने आज 23 नवंबर को एक्सचेंज फइलिंग में इसकी जानकारी दी। शेयरों के मौजूदा स्थिति की बात करें तो कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में फिलहाल बीएसई पर यह 1.40% की गिरावट के साथ ₹1553.80 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.64% फिसलकर ₹1,550.00 तक आ गया।
इसके शेयरों पर दबाव इसलिए है क्योंकि भले ही मैक्सिमम बायबैक प्राइस मौजूदा लेवल से काफी प्रीमियम पर है लेकिन ओपन मार्केट में कंपनी इसे ₹1850 तक किसी भी कीमत पर खरीद सकती है। यह टेंडर ऑफर प्रोसेस से अलग है, जिसमें शेयरों को पहले से तय कीमत पर ही वापस खरीदना होता है।
Dalmia Bharat Share Buyback: डिटेल्स
डालमिया भारत के बोर्ड ने प्रति शेयर ₹1850 के अधिकतम भाव पर ₹700 करोड़ तक के शेयरों के बायबैक की मंजूरी दी है। यह अधिकतम 37.84 लाख यानी करीब 2.02% होल्डिंग के बराबर शेयरों की वापस खरीदारी करेगी।
यह बायबैक एनएसई और बीएसई के जरिए ओपन मार्केट में होगा।
इसमें कंपनी के शेयरहोल्डर्स और बेनेफेशियल ओनर हिस्सा ले सकेंगे लेकिन प्रमोटर्स या कंपनी को कंट्रोल करने वाले नहीं। सितंबर 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इसमें प्रमोटर ग्रुप की 55.84% हिस्सेदारी है जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास इसके 44.16% शेयर हैं। इसमें म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 15.59% और विदेशी निवेशकों की 7.36% हिस्सेदारी है।
डालमिया भारत का कहना है कि मैक्सिमम बायबैक साइज का कम से कम 75% यानी ₹525 करोड़ का इस्तेमाल बायबैक में करेगी। साथ ही बायबैक शुरू होने की तारीख से 66 वर्किंग दिनों के पहले आधे हिस्से में कंपनी अधिकतम राशि का कम से कम 40% यानी ₹280 करोड़ खर्च करेगी।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
डालमिया भारत के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 22 जनवरी 2026 को बीएसई पर यह ₹2,260.40 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 महीने में यह 41.60% टूटकर 30 अक्टूबर 2026 को ₹1,320.00 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।