दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे (Warren Buffett) की स्टॉक मार्केट में सफलता में किस्मत की बड़ी भूमिका रही। यह बात दिवंगत डेनियल काह्नमैन (Daniel Kahneman ) ने कही थी। नोबेल पुरस्कार विजेता इस मनोवैज्ञानिक का 27 मार्च को निधन हो गया। मनीकंट्रोल से बातचीत में 2023 में काह्नमैन ने कहा था कि उन्हें बफे के मुकाबले जिम सिमोंस जैसे हेज फंड इनवेस्टर की सफलता ज्यादा दमदार दिखती है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से इन लोगों को नहीं जानते लेकिन ऐसा लगता है कि बफे की सफलता में किस्मत का बड़ा रोल रहा। बफे को दुनिया के सबसे सफल स्टॉक मार्केट इनवेस्टर्स में से एक माना जाता है। दुनियाभर के इनवेस्टर्स बफे को फॉलो करने की कोशिश करते हैं।
