DCM Shriram share: डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के शेयरों में आज 31 अक्टूबर को 10 फीसदी से अधिक की मजबूत रैली देखी गई। हालांकि, यह रैली बरकरार नहीं रह सकी। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ 1068 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, FY25 की सितंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 16,654 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,210.15 रुपये और 52-वीक लो 840.15 रुपये है।
