बाजार में लगातार छठे तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 24700 के नीचे फिसला और निफ्टी अपने ऑल टाइम HIGH से 6% गिरा। बैंक निफ्टी 1000 प्वाइंट से ज्यादा टूटा। मिडकैप और स्मॉल कैप में भारी बिकवाली रही। दोनों इंडेक्स 2 से 3% टूटे। हालांकि वौलेटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 9% से ज्यादा उछला । इस बीच सरकारी कंपनियों में आज तगड़ी बिकवाली रही। निफ्टी PSE और निफ्टी PSU INDEX करीब 4% फिसले। साथ ही मेटल और कैपिटल गुड्स में भी तगड़ी गिरावट रही। सिर्फ IT शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। उधर दिग्गज बैंकों के Q2 अपडेट्स से डिपॉजिट ग्रोथ में सुधार लेकिन लोन ग्रोथ में सुस्ती के संकेत दिए। इंडसइंड बैंक के डिपॉजिट 15% बढ़े जबकि बंधन बैंक के डिपॉजिट में भी 27 परसेंट से ज्चादा का उछाल आया। फेडरल बैंक के अपडेट्स ने भी खुश किया। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज सिप्ला और इंफोसिस के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने आईटी कंपनी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने INFOSYS पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। IT शेयरों में आज खरीदारी हुई । डीलर्स ने कहा कि HNIs ने आज शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 1950-1970 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने CIPLA के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि घरेलू फंड्स ने फार्मा शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक CIPLA में 1650-1680 रुपये का टारगेट दिखा सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।