Get App

डीलर्स ने इस होटल्स शेयर में दी शॉर्ट पोजिशन बनाने की सलाह, ₹660-670 का टारगेट संभव

यतिन ने कहा कि डीलर्स ने INDIAN HOTELS के स्टॉक में पोजिशनल बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने बताया कि अक्टूबर सीरीज में नए शॉर्ट बने है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 660-670 रुपये के लक्ष्य संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 3:44 PM
डीलर्स ने इस होटल्स शेयर में दी शॉर्ट पोजिशन बनाने की सलाह, ₹660-670 का  टारगेट संभव
यतिन ने कहा कि डीलर्स ने INDIAN HOTELS के स्टॉक में पोजिशनल बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है

इजरायल- ईरान तनाव और FIIs की ETF बिकवाली से बाजार धड़ाम हुआ। बाजार में 2 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 550 तो सेंसेक्स 1700 प्वाइंट गिरा। वहीं बैंक निफ्टी, मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भई भारी गिरावट देखने को मिली। BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 10 लाख करोड़ रुपये घटा। इंडिया VIX में भारी तेजी आई और यह करीब 15% से ज्यादा का उछाल आया। आज की गिरावट में दिग्गजों का सबसे बुरा हाल रहा। HDFC BANK, RIL, ICICI BANK, L&T में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसला है। साथ ही ऑटो, NBFCs और कैपिटल गुड्स पर भी दबाव रहा। वहीं मेटल शेयरों की चमक भी फीकी पड़ी। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज KOTAK MAH BANK और INDIAN HOTELS के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

KOTAK MAH BANK

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने कोटक महिंद्रा बैंक पर STBT करने की सलाह है । स्टॉक पर STBT की राय यानी कि आज बेचें और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स ने कहा कि प्राइवेट बैंकों में बिकवाली हुई है। FIIs ने बैंक शेयरो में बिकवाली की है और इसका OI 6 फीसदी बढ़ा है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 1810-1820 रुपये का टारगेट दिया है।

INDIAN HOTELS

सब समाचार

+ और भी पढ़ें