बाजार में तेजी का आज दूसरा दिन रहा, निफ्टी करीब 100 अंक चढ़कर 25100 के पास पहुंचा। लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे के दौरान बाजार में मुनाफावसूली हावी और यह लाल निशान में फिसल गया। इधर फार्मा और रियल्टी शेयरों में तूफानी तेजी रही। दोनों सेक्टर इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े। फार्मा में डिवीज लैब 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही कैपिटल गुड्स, ऑटो और IT शेयरों में भी रौनक रही। वहीं FMCG में मुनाफावसूली देखने को मिला। वहीं TCS के नतीजों से कल दूसरी तिमाही के नतीजों के मौसम की शुरुआत होगी । CNBC AWAAZ POLL के मुताबिक Q2 में डॉलर आय में 1.5-2 फीसदी की बढ़त संभव है। मुनाफे में भी 3% का उछाल मुमकिन है। हालांकि मार्जिन स्थिर रह सकते हैं।इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज जेएसपीएल और पीएफसी के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने स्टील सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने JSPL पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स ने स्टील शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 1015-1025 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यतिन ने बताया कि अक्टूबर सीरीज में नई खरीदारी हुई है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने पावर फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने PFC के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि टेक्निकल ट्रेंड के आधार पर HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 510 रुपये के लक्ष्य संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।