हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली हावी रही । निफ्टी 300 प्वाइंट तो सेंसेक्स 1200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला। RIL, ICICI बैंक, HDFC BANK और एक्सिस बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। वहीं बैंक निफ्टी में गिरावट सबसे ज्यादा रही। इस बीच आज INDIA VIX करीब 9% उछला । सेक्टर स्पेशिफिक बात करें तो रियल्टी, ऑटो, NBFCs, सरकारी बैंक और कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। चारों सेक्टर 1.5-2 फीसदी तक फिसले। ऑटो शेयरों में हीरो और TVS 4% गिरे। उधर मुनाफावसूली के माहौल में भी मेटल शेयरों की चमक कायम रही। निफ्टी मेटल सेक्टर सवा परसेंट चढ़ा। NMDC 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही JSW STEEL, TATA STEEL और हिंडाल्को में भी रौनक रही। वहीं केमिकल शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज SAIL और Piramal Ent के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने आयरन और स्टील सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने SAIL पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने कहा कि शेयर में नई खरीदारी हुई है और इसका OI 3% बढ़ा है। डीलर्स का मेटल शेयरों में उछाल का अनुमान है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 150 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने फाइनेंस- एनबीएफसी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने PIRAMAL ENT के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने बताया कि शेयर में नई खरीदारी हुई है और स्टॉक का OI 2% बढ़ा है। डीलर्स की शेयर पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स का मानना है कि स्टॉक आगे 1200 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।