Dealing Room Check: बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी निचले स्तरों से डेढ़ सौ प्वाइंट सुधरकर LIFE HIGH के पास आया। HDFC BANK, TCS, Axis Bank और Bharti Airtel में तेजी नजर आई। मिडकैप इंडेक्स नये शिखर पर पहुंचा। IT सेक्टर के शेयरों ने बाजार में जोश भरा। निफ्टी IT इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा। टाटा एलेक्सी सबसे ज्यादा 4% दौड़ा। इसके साथ ही कोफोर्ज, LTTS में भी 2 से 3% का उछाल नजर आया। चुनिंदा फार्मा शेयर भी ऊपर चढ़े। 6% से ज्यादा के उछाल के साथ लॉरस लैब वायदा का टॉप गेनर बना। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज मणप्पुरम फाइनेंस और पीएनबी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
