Dealing Room Check: - ऑटो शेयरों में आज जोरदार रफ्तार देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंड़ेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा। इसके साथ ही मेटल और FMCG शेयरों में भी एक परसेंट से ज्यादा की तेजी रही। साथ ही कैपिटल गुड्स और फार्मा में भी खरीदारी नजर आई। लेकिन बैंकिंग और NBFCs में दबाव देखने को मिला। M&M ने शानदार नतीजे पेश किये। इसकी वजह से कंपनी का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा। कमजोर नतीजों से कोटक बैंक करीब 5 परसेंट टूटकर निफ्टी और वायदा का टॉप लूजर बना। SBI भी रिजल्ट के बाद 2 परसेंट फिसल गया। डीमार्ट में भी दबाव दिखाई दिया। लेकिन लेकिन अच्छे नतीजों से मैरिको में 4% का उछाल नजर आया। इधर डीलर्स ने आज बीईएल (BEL) और फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
