Dealing Room Check: सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीद में PSU पैक में जोरदार उछाल देखने को मिला। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 4% उछल गया। PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और SBI तीन से 5% उछल गये। वहीं दूसरी सरकारी कंपनियों में OMCs, डिफेंस और रेलवे शेयरों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। BPCL और HPCL 4% उछले। बाजार की तेजी में कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयर चमके। सीमेंस और कमिंस 5 से 6% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर बने। गोदरेज प्रॉपर्टी, प्रेस्टीज, DLF में भी 4 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। मेटल ऑटो, फार्मा और FMCG सेक्टर में जबरदस्त एक्शन नजर आया। इधर डीलर्स ने आज इंडस टावर्स (INDUS TOWERS) और आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल (ABFRL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टेलीकॉम सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने इंडस टावर्स (INDUS TOWERS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स की इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 340-345 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज रिटेल सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल (ABFRL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का मानना है दिसंबर सीरीज में शेयर में खरीदारी नजर आई है। HNIs की पोजीशनल खरीदारी की स्ट्रैटेजी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 320-330 तक के लक्ष्य दिये हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)