Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज टेलीकॉम और रिटेल दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: INDUS TOWERS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस टेलीकॉम सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से इसमें खरीदारी के संकेत मिले हैं। डीलर्स के मुताबिक इसमें 340-345 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 4:48 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज टेलीकॉम और रिटेल दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
ABFRL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। इस शेयर में घरेलू फंड्स की खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 320-330 तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीद में PSU पैक में जोरदार उछाल देखने को मिला। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 4% उछल गया। PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और SBI तीन से 5% उछल गये। वहीं दूसरी सरकारी कंपनियों में OMCs, डिफेंस और रेलवे शेयरों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। BPCL और HPCL 4% उछले। बाजार की तेजी में कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयर चमके। सीमेंस और कमिंस 5 से 6% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर बने। गोदरेज प्रॉपर्टी, प्रेस्टीज, DLF में भी 4 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। मेटल ऑटो, फार्मा और FMCG सेक्टर में जबरदस्त एक्शन नजर आया। इधर डीलर्स ने आज इंडस टावर्स (INDUS TOWERS) और आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल (ABFRL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

INDUS TOWERS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टेलीकॉम सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने इंडस टावर्स (INDUS TOWERS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स की इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 340-345 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें