Dealing Room Check: - गोदरेज कंज्यूमर में मार्जिन और वॉल्यूम ग्रोथ की चिंता से 9% से ज्यादा की तेज गिरावट देखने को मिली। पूरे FMCG के भी सेंटिमेंट खराब हुए। FMCG इंडेक्स 2% गिरा। HUL, मैरिको, dabur के शेयर भी 3-4 परसेंट टूट गये। लॉरस लैब, डिवीज लैब और पीरामल फार्मा जैसे CDMO फार्मा शेयरों में तीन से 4 परसेंट की तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में बायोसिक्योर एक्ट में सख्त कदम वापस लेने का फैसला लिया। इससे चीन की बायोटेक कंपनियों को सीधा फायदा होगा। इधर डीलर्स ने आज मणप्पुरम फाइनेंस (MANAPPURAM FINANCE) और टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंस कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने मणप्पुरम फाइनेंस (MANAPPURAM FINANCE) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 175-180 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज ऑटो सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने कॉनकोर (CONCOR) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 880-885 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)