Dealing Room Check: - भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से आज कई स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। टाटा ग्रुप का ऑटो स्टॉक टाटा मोटर्स करीब 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। इस एग्रीमेंट से अब UK से जैगुआर लैंड रोवर जैसी कारें आने का रास्ता साफ हो गया है। उधर एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों में भी आज जोरदार तेजी देखने को मिली। गोकलदास एक्सपोर्ट, KPR मिल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, वेल्सपन के शेयर दौड़ते नजर आये। बाजार को MRF के नतीजे पसंद आए। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 31 परसेंट बढ़ा। मार्जिन में भी सुधार नजर आया। इसके चलते शेयर साढ़े तीन परसेंट ऊपर कारोबार करता दिखा। उधर PEL और पेटीएम में रिजल्ट के बाद 7% का उछाल देखने को मिला। ये दोनों शेयर वायदा के टॉप गेनर बने। BSE भी नतीजों के बाद 6% ऊपर दिखाई दिया। इधर डीलर्स ने आज पीएनबी (PNB) और हुडको (HUDCO) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
