Get App

Dealing Room Check: इस फाइनेंस शेयर में हुई जोरदार बिकवाली और मेटल स्टॉक में हुई बंपर खरीदारी

HINDALCO के शेयर पर आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी है। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि घरेलू फंड्स ने आज मेटल शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स को उम्मीद है कि इस शेयर में 500-510 रुपये लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स ने मेटल शेयरों में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दी

Yatin Motaअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 4:04 PM
Dealing Room Check: इस फाइनेंस शेयर में हुई जोरदार बिकवाली और मेटल स्टॉक में हुई बंपर खरीदारी
L&T FINANCE पर आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को बिकवाली करने की सलाह दी है

जनवरी वायदा सीरीज की एक्सपायरी के दिन आज बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। इंट्राडे में निफ्टी17850 के नीचे फिसला। जबकि बैंक निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली। मिडकैप शेयरों में आज कमजोरी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ पिडिलाइट का शेयर कमजोर नतीजों से फिसला। इस शेयर का भाव 3% से ज्यादा नीचे फिसल गया। बाजार के इस माहौल में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को किन स्टॉक्स में ट्रेडिंग करने की सलाह दी। इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि आज डीलिंग रूम्स में एक फाइनेंस स्टॉक और एक मेटल स्टॉक में अपने क्लाइंट्स को जोरदार ट्रेडिंग करवाई है। डीलर्स ने के मेटल शेयर के रूप में हिंडाल्को खरीदारी और फाइनेंस स्टॉक के रूप में एलएंडटी फाइनेंस में बिकवाली करवाई है।

L&T FINANCE

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को L&T FINANCE में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इसमें STBT स्ट्रैटेजी यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इसका रोलऑवर कमजोर होकर केवल 55% रहा। डीलर्स को इस शेयर में 85-87 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। आज शेयर में फ्रेश शॉर्ट्स होते हुए दिखाई दिये हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें