हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बेंचमार्क इंडेक्स अलग-अलग राह पर दिखाई दिये। कारोबार के दौरान बैंक निफ्टी 250 प्वाइंट चढ़ा, लेकिन निफ्टी 30 प्वाइंट नीचे कारोबार करता हुआ नजर आया। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स, निफ्टी करीब आधे परसेंट गिरकर बंद हुए। मिडकैप शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। तीसरी तिमाही में HDFC लाइफ का मुनाफा 15% बढ़ा। कंपनी की सालाना प्रीमियम में 25% का उछाल देखने को मिला। इसकी VNB मार्जिन में भी बढ़त देखने को मिली है। जबकि कल ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के नतीजे आएंगे। इन पर बाजार का फोकस रहेगा। आज के बाजार में डीलर्स ने दो स्टॉक्स पर अपने क्लाइंट्स को ट्रेडिंग की सलाह दी है। डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने आज एचडीएफसी और भेल के शेयरों पर खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने ये जानकारी डीलिंग रूम्स के सूत्रों के जरिये निकाली है। उन्होंने बताया कि डीलर्स को आगे इन दोनों स्टॉक्स पर तेजी नजर आती है लिहाजा उन्होंने एचडीएफसी (HDFC Ltd) और भेल (BHEL) पर अपने क्लाइंट्स से जोरदार खरीदारी करवाई है।
दूसरे स्टॉक के बारे में बताते हुए यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इस पीएसयू स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। डीलर्स की BHEL के शेयर पर BTST स्ट्रैटेजी यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 83-85 रुपये के स्तर दिखने की उम्मीद है। वैसे भी आज इस शेयर में HNIs की खरीदारी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)