December Auto sales : मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार 01 जनवरी 2024 को बताया है कि दिसंबर 2023 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 1.28 फीसदी घटकर 1,37,551 यूनिट रह गई है। एक साल पहले दिसंबर 2022 में कंपनी ने कुल 1,39,347 यूनिट्स की बिक्री की थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने आज आए अपने एक बयान में कहा कि यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और थर्ड-पार्टी सप्लाई सहित दिसंबर 2023 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 1,10,667 यूनिट रही, जो कि दिसंबर 2022 में 1,17,551 यूनिट थी। दिसंबर 2023 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 5.86 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
