DEE Development Engineers Stock Price: डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए 11 अगस्त शानदार रहा। जून तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में दिन में BSE पर 17 प्रतिशत तक की तेजी दिखी और कीमत 307.65 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 297.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2000 करोड़ रुपये हो गया है। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 223.8 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 185 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 13.2 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2024 तिमाही के मुनाफे 3.2 करोड़ रुपये से 312.5 प्रतिशत ज्यादा है।
