Deepak Nitrite Shares: केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी दीपक नाइट्रेट के शेयरों में गुरुवार 10 नवंबर को दिन के कारोबार के दौरान 9 फीसदी तक की भारी गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयरों में यह फिसलन उसके सितंबर तिमाही के नतीजों के जारी होने के बाद आई है। Deepak Nitrite ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसके कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 31.4 फीसदी की गिरावट आई और यह 174.5 करोड़ रुपये पर आ गया। दोपहर 12 बजे के करीब, कंपनी के शेयर एनएसई पर 9.22% गिरकर 2087 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। Deepak Nitrite के शेयरों में इस साल किसी एक दिन में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। साल 2022 की शुरुआत से अब तक दीपक नाइट्रेट के शेयर करीब 17.3 नीचे आ चुके हैं।
दीपक नाइट्रेट का रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन ऑपरेटिंग प्रदर्शन खराब
Deepak Nitrite का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 16.7 फीसदी बढ़कर 1,961.7 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,681.4 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट के मोर्चे पर इसका प्रदर्शन खराब रहा। दीपक नाइट्रेट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में 30 फीसदी की तेज गिरावट के साथ 270.9 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं इसका ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 13.81 फीसदी घटकर 22.99 फीसदी पर आ गया।
दीपक नाइट्रेट के फीनोलिक सेगमेंट से होने वाली आमदनी सितंबर तिमाही में 4 फीसदी घटकर 1,284 करोड़ रुपये रही। इस सेगमेंट का अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट एंड टैक्स (EBIT) सालाना आधार पर 53 फीसदी और तिमाही आधार पर 45 फीसदी गिरकर 102.6 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसके रॉ मैटेरियल की लागत सितंबर तिमाही में 38.4 फीसदी बढ़कर 1,448.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
एनालिस्ट्स की क्या है स्टॉक्स पर राय?
दीपक नाइट्रेट के अर्निंग कॉनकॉल के बाद अधिकतर एनालिस्ट्स इस स्टॉक के लिए अपने टारगेट को अपडेट करेंगे। हालांकि यस सिक्योरिटीज ने फिलहाल इस स्टॉक के लिए 'Add (जोड़े)' रेटिंग रखी, जबकि मोतीलाल ओसावाल ने इसे न्यूट्रल रेटिंग दी है।
2 साल में 450% उछले Deepak Nitrite के शेयर?
पिछले 2 सालों से कंपनी के शेयरों में शानदार रैली देखने को मिली थी। चीन के बाहर भी एक मैन्युफैक्चरिंग हब खोजने के ग्लोबल ट्रेंड ने कंपनी और इसके शेयरों को काफी लाभ पहुंचाया। मार्च 2022 में दीपक नाइट्रेट के शेयर करीब 377 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे और तब अब तक इसमें करीब 450 फीसदी की बंपर उछाल आई है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।