Tata Motors Share Price: सितंबर तिमाही में घाटे में कमी भी नहीं लुभा पाई निवेशकों को, 5% टूटे शेयर, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

Tata Motors Share Price: टाटा ग्रुप (Tata Group) की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के लिए सितंबर तिमाही बेहतर रही और इसका घाटा कम हुआ है

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
टाटा मोटर्स को सितंबर तिमाही में 944.61 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट लॉस हुआ जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 4,441.57 करोड़ रुपये था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Motors Share Price: टाटा ग्रुप (Tata Group) की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के लिए सितंबर तिमाही बेहतर रही और इसका घाटा कम हुआ है। हालांकि सितंबर 2022 तिमाही के नतीजे घोषित होने के अगले दिन इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। आज 10 नवंबर को इंट्रा-डे में यह 5.5 फीसदी टूट गया।

    नतीजे पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसका टारगेट प्राइस घटा दिया है लेकिन खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए 571 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा भाव 413 रुपये से 38 फीसदी अपसाइड है।

    Axis Bank Share Price: सरकारी बिक्री से बढ़ा शेयरों पर दबाव, 3% से अधिक टूटे भाव


    ब्रोकरेज फर्म ने दी Buy रेटिंग लेकिन टारगेट में कटौती

    सितंबर तिमाही में टाटा मोटर्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। जेएलआर मार्जिन तिमाही आधार पर 4 फीसदी की उछाल के साथ फिर से 10 फीसदी पर पहुंच गया लेकिन इंडिया मार्जिन में तिमाही आधार पर 2 फीसदी की गिरावट रही। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का आकलन है कि जेएलआर की अधिकतर चुनौतियां अब सुलझ चुकी हैं और इसका मार्जिन 12 फीसदी पर पहुंच सकता है।

    850 रुपये डिविडेंड के ऐलान पर फीका रिस्पांस, इस लॉर्ज कैप स्टॉक में मामूली उठा-पटक, क्या आपने किया है निवेश

    वहीं भारतीय कारोबार पर सितंबर 2022 तिमाही में अस्थाई तौर पर निगेटिव असर पड़ा लेकिन आने वाली तिमाहियों में 10 फीसदी की ईबीआईटीडीए मार्जिन पर पहुंच सकता है। ऐसे में एनालिस्ट्स ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस को 646 रुपये से घटाकर 571 रुपये (Tata Motors Share Price) कर दिया है।

    Nykaa Share Price: नहीं थम रही नायका में बिकवाली, एक्स-बोनस के दिन 7% टूटे भाव

    सितंबर तिमाही में कम हुआ कंपनी का घाटा

    टाटा मोटर्स को सितंबर तिमाही में 944.61 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट लॉस हुआ था जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 4,441.57 करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू भी 29.7 फीसदी बढ़कर 61,378.82 करोड़ रुपये से 79,611.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ईबीआईटीडीए मार्जिन 1.30 फीसदी सुधरकर 9.7 फीसदी पर पहुंच गया।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।