Defence Stocks: भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ी खरीदारी को मंजूरी मिली है। रक्षा मंत्रालय की Defence Acquisition Council (DAC) ने करीब ₹1.1 लाख करोड़ के प्रोक्योरमेंट प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह खरीद सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए होगी। खास बात यह है कि करीब 98% खरीदारी घरेलू कंपनियों से की जाएगी। इससे डिफेंस कंपनियों के लिए आने वाले समय में ऑर्डर के मौके बढ़ सकते हैं।
