Defence Stocks: डिफेंस, ऐरोस्पेस और क्लीन एनर्जी सेक्टर्स के लिए अहम प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के लिए जून तिमाही धमाकेदार रही। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा चार गुना से अधिक बढ़ा और रेवेन्यू दोगुने से अधिक उछला तो शेयरों ने जश्न मनाया। निवेशकों के लिए सबसे शानदार तो कंपनी का ऑर्डर बुक रहा जिसने पूरे वित्त वर्ष 2027 के टारगेट को पहली तिमाही में ही हासिल कर लिया। इसके चलते शेयर बीएसई पर उछलकर 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गए और ₹5442.25 (MTAR Tech Share Price) के अपर सर्किट पर बंद भी हुआ है।
