Get App

Paras Defence और ideaForge जैसे Defence Stocks में 13% का जोरदार उछाल, हाहाकारी मार्केट में भी इस कारण बढ़ी चमक

Defence Stocks: अमेरिका और ईरान की लड़ाई ने घरेलू स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स की भी तगड़ी पिटाई होने लगी। हालांकि इन सबके बीच डिफेंस कंपनियों के शेयर 13% तक उछल पड़े। चेक करें कि मिडिल ईस्ट में अभी क्या स्थिति है और डिफेंस शेयरों की चमक इस उथल-पुथल में क्यों बढ़ी?

Translated By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 11:53 AM
Paras Defence और ideaForge जैसे Defence Stocks में 13% का जोरदार उछाल, हाहाकारी मार्केट में भी इस कारण बढ़ी चमक
Defence Stocks: मिडिल ईस्ट की उथल-पुथल ने घरेलू स्टॉक मार्केट में आज डिफेंस स्टॉक्स की चमक बढ़ा दी है।

Defence Stocks: मिडिल ईस्ट की उथल-पुथल ने घरेलू स्टॉक मार्केट में आज डिफेंस स्टॉक्स की चमक बढ़ा दी है। आज सेंसेक्स का टॉप गेनर- बीईएल एक डिफेंस स्टॉक ही है। यहां तक कि शुरुआती कारोबार में जब सेंसेक्स का सिर्फ एक स्टॉक ही ग्रीन था तो यह बीईएल ही था। पश्चिमी एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन पर दिग्गज भारतीय कंपनियों के शेयर 13% तक उछल पड़े। वहीं दूसरी तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो इनमें बिकवाली का भारी दबाव दिखा। सेंसेक्स (Sensex) 2700 प्वाइंट्स से अधिक फिसलकर 78550 के नीचे 78,543.73 तो निफ्टी 50 भी डेढ़ फीसदी से अधिक फिसलकर 24650 के नीचे 24,645.10 तक आ गया।

अभी क्या है मिडिल ईस्ट में माहौल?

अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के प्रतिशोध में हिजबुल्ला ने इजरायल पर हमला किया है और दावा किया कि उसने इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन दागे हैं। वहीं दूसरी तरफ इजरायली सेना का कहना है कि उसने बेरूत इलाके और दक्षिणी लेबनान में हिजबुलल्ला के सीनियर मिलिटेंट्स पर हमला किया है।

डिफेंस स्टॉक्स में आया जोश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें