Get App

Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में मची भगदड़, बजट के बाद 14% तक टूटे भाव, जानिए क्यों आई गिरावट

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में रविवार 1 फरवरी को बजट के ऐलानों के बाद तगड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब 9 प्रतिशत टूटकर 7,458.65 के स्तर पर आ गया। वहीं कई शेयरों के भाव 12 से 14 प्रतिशत तक गिर गए। बाजार जानकारों का कहना है कि डिफेंस सेक्टर के लिए किए गए कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) का आवंटन बाजार के अनुमानों से कम रहा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 3:26 PM
Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में मची भगदड़, बजट के बाद 14% तक टूटे भाव, जानिए क्यों आई गिरावट
Defence Stocks: मझगांव डॉक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कोचीन शिपयार्ड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर करीब 10% तक टूट गए

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में रविवार 1 फरवरी को बजट के ऐलानों के बाद तगड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब 9 प्रतिशत टूटकर 7,458.65 के स्तर पर आ गया। वहीं कई शेयरों के भाव 12 से 14 प्रतिशत तक गिर गए। बाजार जानकारों का कहना है कि डिफेंस सेक्टर के लिए किए गए कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) का आवंटन बाजार के अनुमानों से कम रहा, जिसके चलते डिफेंस शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए डिफेंस एक्सपेंडिचर को 5.94 लाख करोड़ रुपये पर तय किया, जो कि मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के 5.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। सरकार ने बताया कि डिफेंस सेक्टर के कैपिटल एक्सपेंडिचर में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डिफेंस आधुनिकीकरण के लिए आवंटन में पिछले साल से 24 प्रतिशत की बढ़ातरी हुई है।

हालांकि, शेयर बाजार को डिफेंस इंडस्ट्रीज के लिए इससे कहीं अधिक और बड़े बजट की उम्मीद थी। खासतौर पर यह देखते हुए भारतीय सेना ने पिछले साल पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बने आंतकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बड़ी कार्रवाई की थी। माना जा रहा था कि 'ऑपरेशन सिंदूर'के बाद अब डिफेंस बजट में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

इन डिफेंस शेयरों में मची भारी बिकवाली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें