नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन दलाल स्ट्रीट पर अच्छा माहौल दिखा। सोमवार को डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई और कई शेयर इंट्राडे में 20% तक चढ़ गए। लगातार ऑर्डर, मजबूत बिजनेस अपडेट और पॉजिटिव मार्केट संकेतों के चलते निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब 5% ऊपर चला गया।
