Defence Stocks: पिछले कुछ कारोबारी दिनों की तेजी का आज कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया और मुनाफावसूली की। निवेशकों ने डिफेंस स्टॉक्स में मुनाफवसूली की औऱ इनके शेयर 5 फीसदी तक टूट गए। भारत डायनेमिक्स, एचएएल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर करीब 5 फीसदी टूट गए। इससे पहले चुनावी नतीजे के बाद 5 जून से डिफेंस शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की अगुवाई में एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने पर डिफेंस शेयर जमकर उछलने लगे। हालांकि आज निवेशकों ने मुनाफावसूली की और शेयर दबाव में आ गए।
