Get App

Delhi Government EV Policy: दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी का सोमवार को दिखेगा असर, इन शेयरों में आ सकती है तेजी

दिल्ली सरकारी की ईवी पॉलिसी का असर 13 अप्रैल को ऑटो कंपनियों खासकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स बनाने वाली कंपनियों पर दिख सकता है। इन शेयरों में तेजी आ सकती है। इनमें Bajaj Auto, TVS Motor, Ola Electric, Ather Energy, Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियां शामिल हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 6:22 PM
Delhi Government EV Policy: दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी का सोमवार को दिखेगा असर, इन शेयरों में आ सकती है तेजी
दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी में अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का प्रस्ताव है।

दिल्ली सरकार की ड्राफ्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी 2026-30 में ईवी का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया गया है। दिल्ली सरकार का मानना है कि पेट्रोल व्हीकल्स की जगह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का धीरे-धीरे इस्तेमाल बढ़ना चाहिए। इसमें जनवरी 2027 से पेट्रोल से चलने वाले नए थ्री-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। इस ड्राफ्ट पर आम लोग अपनी राय दे सकते हैं।

इन कंपनियों के शेयरों में आ सकती है तेजी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली सरकारी की ईवी पॉलिसी का असर 13 अप्रैल को ऑटो कंपनियों खासकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स बनाने वाली कंपनियों पर दिख सकता है। इन शेयरों में तेजी आ सकती है। इनमें Bajaj Auto, TVS Motor, Ola Electric, Ather Energy, Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियां शामिल हैं। बैट्री और चार्जिंग स्टेशन से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी सोमवार को तेजी दिख सकती है।

बजाज ऑटो को सबसे ज्यादा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें